Shilpa Rao की परफॉर्मेंस बीच में रोकने पर बवाल, सिंगर ने सोशल मीडिया पर जाहिर किया दर्द

मुंबई में म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान शिल्पा राव की परफॉर्मेंस बीच में रोकने पर विवाद छिड़ गया। गाते समय उनका माइक बंद कर दिया गया। शिल्पा ने सोशल मीडिया पर दुख जताया, जबकि आयोजकों ने माफी मांगी है।

Shilpa Rao Concert Controversy: मुंबई में म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान शिल्पा राव (Shilpa Rao) की परफॉर्मेंस बीच में रोकने का मामला विवादों में आ गया है। गाते समय उनका माइक बंद कर दिया गया और दर्शकों से बात करते हुए ही अगला कार्यक्रम शुरू हो गया। इस घटना से शिल्पा दुखी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना दर्द जाहिर किया, जबकि आयोजकों ने माफी मांगते हुए देरी और समय की पाबंदियों को इसकी वजह बताया। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Tiger Shroff Firing Case: मेरी किसी से दुश्मनी नहीं...' हमले के बाद अब भी सदमे में हैं टाइगर श्रॉफ)

Shilpa Rao

शिल्पा राव का छलका दर्द (pic credit-instagram)

शिल्पा राव का छलका दर्द

मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन्स में शनिवार को हुए बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट में शिल्पा राव, हिमेश रेशमिया, हरिहरन, अनु मलिक और कई दूसरे कलाकार शामिल हुए। शिल्पा की परफॉर्मेंस के दौरान कार्यक्रम में देरी हुई। इसी बीच उनका माइक बंद कर दिया गया। वह अपने फैंस को धन्यवाद कहना चाहती थीं, लेकिन उनकी बात पूरी होने से पहले ही अगला कार्यक्रम शुरू हो गया। इस घटना के बाद शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर अपना दुख जाहिर किया। उन्होंने लिखा, 'मुंबई, आज रात मेरे दिल का एक छोटा-सा हिस्सा टूट गया। यह बहुत दुख देता है कि हमसे इतनी खूबसूरत चीज इस तरह छीन ली गई।' शिल्पा ने आगे अपने फैंस के प्यार और समर्थन का जिक्र करते हुए कहा कि जब संगीत बंद हो गया, तब भी दर्शक उनका नाम पुकारते रहे। उन्होंने लिखा कि उस रात उनकी कहानी अधूरी रह गई, लेकिन वह दोबारा मुंबई लौटेंगी। सिंगर ने अपने फैंस के लिए प्यार भी जाहिर किया।

End of Feed