Sonakshi Sinha रखेंगी राजनीति में कदम? शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा; बोले- मैं कह सकता हूं कि...

Shatrughan Sinha Revelation About Sonakshi Sinha: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा राजनीति में कदम रखेंगी या नहीं, इस मामले पर शत्रुघ्न सिन्हा ने बड़ा खुलासा किया है।

Shatrughan Sinha Revelation About Sonakshi Sinha: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। सोनाक्षी सिन्हा को जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के दौरान काफी मुखर देखा गया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट साझा कर जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों का समर्थन किया था, साथ ही सरकार से एक्शन की भी मांग की थी। हालांकि लोगों का दावा है कि सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने झारखंड में आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रति समर्थन नहीं दिखाया। इस बात के लिए सोनाक्षी सिन्हा को ट्रोल भी किया गया था। लेकिन अब इस मामले पर उनके पिता और एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में हुए इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि सोनाक्षी सिन्हा राजनीति में कदम रखेंगी या नहीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: "ये सब कब बंद होगा...", झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को मिला Sonakshi Sinha का सपोर्ट

शत्रुघ्न सिन्हा ने Sonakshi Sinha को लेकर किया बड़ा खुलासा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    एबीपी न्यूज संग इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) का बचाव किया। उन्होंने बताया कि सोनाक्षी सिन्हा ने झारखंड में हो रहे छात्र आंदोलन पर भी अपना मजबूत समर्थन दिखाया था। वहीं जब उनसे पूछा गया कि सीजेपी आंदोलन पर उनकी मुखरता कहीं ये इशारा तो नहीं कर रही है कि एक्ट्रेस राजनीति में कदम रखना चाहती हैं। इसपर शत्रुघ्न सिन्हा ने जवाब दिया, "मैं अभी ये नहीं कह सकता हूं। पहले मैं उससे इस बारे में पूछता भी था। मैं सिर्फ ये कह सकता हूं कि वो एक बहुत ही काबिल पिता की बहुत काबिल बेटी है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ranchi Student Protest: छात्रों के बीच पहुंचे Piyush Mishra, ‘आरंभ है प्रचंड’ गाकर किया समर्थन

    End of Feed