Dharmendra News: हेमा मालिनी से मिलने पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, ड्रीम गर्ल से जाना धर्मेंद्र का हालचाल

Shatrughan Sinha Meets Hema Malini: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें ब्रीच कैंडी में भर्ती करवाया गया। हालांकि अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इस बीच शत्रुघ्न सिन्हा, हेमा मालिनी से मिलने पहुंचे है। इस दौरान की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

Shatrughan Sinha Meets Hema Malini: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र इन दिनों चर्चा में है। हाल ही में धर्मेंद्र की तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें ब्रीच कैंडी में भर्ती करवाया गया। अच्छी खबर ये है कि अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो धर्मेंद्र बहुत तेजी से रिकवर कर रहे हैं। जब वो अस्पताल में भर्ती थे तो बॉलीवुड के तमाम सितारे उनसे मिलने पहुंचे थे। इस बीच बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ हेमा मालिनी के साथ मिलने पहुंचे हैं। इस दौरान की फोटोज अब सामने आ गई है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रही है। आइए नजर डालते है तस्वीरों पर...

Shatrughan Sinha pics

pic credit- Shatrughan Sinha instagram

हेमा मालिनी से मिलने पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने एक्स अकाउंट पर 2 तस्वीर शेयर की हैं, जिनमें वो अपनी वाइफ पूनम सिन्हा और हेमा मालिनी के साथ नजर आ रहे हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा, 'मैं अपनी सबसे प्यारी जीवनसाथी पूनम सिन्हा के साथ मिलने गया। हम अपने बहुत प्यारे परिवारिक मित्र, सबसे नेक इंसान, बेहतरीन अभिनेत्री, उच्च कोटि की कलाकार और कुशल सांसद हेमा मालिनी से मिले, उनसे गले मिले और उनके लिए दुआएं मांगी। हमने अपने बड़े भाई धर्मेंद्र जी और पूरे परिवार की हालचाल जाना। सबके लिए दिल से दुआएं हैं कि भगवान उन्हें जल्दी पूरी तरह ठीक करें और खुश रखें।' बता दें कि 12 नवंबर को धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिली थी। बीच में उनके बारे में मौत की झूठी अफवाहें भी उड़ीं, इसलिए 11 नवंबर को हेमा जी और ईशा देओल ने साफ कहा कि वो बिल्कुल ठीक हैं और घर पर आराम कर रहे हैं।सनी देओल की टीम ने भी बयान दिया, 'धर्मेंद्र जी घर आ गए हैं और अब घर पर ही इलाज और आराम करेंगे। प्लीज कोई अफवाह न फैलाएं, उनकी और परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें। आपके प्यार और दुआओं के लिए शुक्रिया। वो आप सबसे बहुत प्यार करते हैं। भगवान करे हमारे प्यारे धर्मेंद्र जी जल्दी से पूरी तरह ठीक हो जाएं।

End of Feed