Alpha स्टार Sharvari Wagh के हाथ लगी Kartik Aaryan की 200 करोड़ी मूवी!!

'मैं वापस आऊंगा' स्टार शरवरी वाघ की डिमांड इंडस्ट्री में बढ़ती ही जा रही है। खबरें हैं कि वो लव रंजन की अगली फिल्म कार्तिक आर्यन के साथ दिखाई देंगी। जल्द ही इस फिल्म का ऐलान किया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंडस्ट्री में बढ़ती जा रही है शरवरी की डिमांड
  • शरवरी-कार्तिक की बनी जोड़ी
  • लव रंजन की मूवी में साथ आएंगे नजर

बॉलीवुड अदाकारा शरवरी वाघ धीरे-धीरे ही सही इंडस्ट्री की सबसे डिमांडिंग हीरोइन बनती जा रही हैं। यशराज से लेकर मैडॉक समेत सभी बैनर्स शरवरी के साथ काम करना चाहते हैं और उनके पास इस वक्त एक से बढ़कर एक मूवीज हैं। इस लिस्ट में अब एक और बड़ी मूवी जुड़ने जा रही है, जिसे डायरेक्टर लव रंजन बनाएंगे। खबरों की मानें तो डायरेक्टर लव रंजन ने शरवरी वाघ के लिए अपनी अपकमिंग मूवी के लिए साइन करने का मन बनाया है, जिसमें कार्तिक आर्यन भी लीड रोल में नजर आएंगे। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये एंटरटेनमेंट न्यूज भी पढ़ें: Varanasi डिजिटल राइट्स के लिए SS Rajamouli ने मांगे 500 करोड़!! OTT प्लेयर्स ने दिखाया ठेंगा

Alpha स्टार Sharvari Wagh के हाथ लगी Kartik Aaryan की 200 करोड़ी मूवी!!

Alpha स्टार Sharvari Wagh के हाथ लगी Kartik Aaryan की 200 करोड़ी मूवी!!

बॉलीवुड हंगामा ने अपनी ताजा रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है कि लव रंजन जल्द ही शरवरी वाघ के साथ अपनी नई मूवी की घोषणा कर सकते हैं। सूत्र ने पोर्टल को बताया है, "लव रंजन इन दिनों अपनी नई मूवी के सिलसिले में शरवरी वाघ के साथ बात कर रहे हैं। लव की अगली मूवी में कार्तिक आर्यन भी दिखाई देंगे। शरवरी वाघ को भी लव रंजन की मूवी का आइडिया अच्छा लगा है और वो इस कोलेबोरेशन के लिए एक्साइटेड हैं। शरवरी को भरोसा है कि लव रंजन आज की ऑडियंस के मुताबिक एक एंटरटेनिंग मूवी बनाएंगी।" टाइम्स नाउ नवभारत पर ये एंटरटेनमेंट न्यूज भी पढ़ें: Raj Nidimoru ने लगाई Salman Khan की बिग बजट एक्शन एंटरटेनर पर पक्की मुहर!!

End of Feed