शर्मिला टैगौर ने दी लंग कैंसर को मात, बेटी सोहा अली खान बोली 'हम मुश्किल दौर...'

Sharmila Tagore won lung cancer war: पटौदी खानदान की शान शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) की बेटी सोहा अली खान (Soha Ali Khan) ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि उनकी मां लंग कैंसर से जंग जीत चुकी हैं। मेडिकल साइंस की मदद से शर्मिला टैगोर लंग कैंसर के खतरे से पूरी तरह से बाहर आ चुकी हैं।

Sharmila Tagore won lung cancer war: बॉलीवुड अदाकारा शर्मिला टैगोर कुछ वक्त पहले करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण पर अपने बेटे सैफ अली खान संग नजर आई थीं। शर्मिला टैगोर ने इस चैट शो पर खुलासा किया था कि वो लंग कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। शर्मिला टैगोर के इस खुलासे के बाद फैंस हैरान रह गए थे और उनके लिए दुआएं मांगने लगे थे। फैंस की ये दुआएं भगवान ने सुन ली हैं और शर्मिला टैगोर लंग कैंसर के खतरे से बाहर आ चुकी हैं। शर्मिला टैगोर की बेटी सोहा अली खान ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है।

Sharmila Tagore Diagnosed with Lung Cancer

सोहा अली खान ने बताया, 'मैंने अपने परिलार में पहले भी कई लोगों को खोया है। हमने वो सभी दुख देखे हैं, जो आम लोग देखते हैं। मेरी मां उन चुनिंदा लोगों में से एक थीं, जिन्हें लंग कैंसर जैसी बीमारी हुई। इसका इलाज काफी मुश्किल होता है। मेरी मां ने मेडिकल साइंस की मदद से लंग कैंसर को मात दी है। लंग्स के जिस हिस्से में कैंसर जैसी बीमारी फैली थी, उसे काटकर निकाला जा चुका है। भगवान की कृपा से अब वो ठीक हैं और स्वस्थ्य हैं।'

End of Feed