Ashneer Grover's Father Passed Away: शार्क टैंक इंडिया फेम अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) के पिता अशोक ग्रोवर (Ashok Grover Death) का निधन हो गया है। भारत पे के फाउंडर अशनीर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ये दुखद जानकारी दी है। अशनीर के पिता के निधन की खबर सुनकर सोशल मीडिया यूजर उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। अशनीर ग्रोवर के पिता अशोक ग्रोवर अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। अशनीर ने बुधवार को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ दुखद समाचार शेयर की है। अशनीर ग्रोवर ने अपने पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए एक इमोशनल नोट लिखा है। इसके साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स भी उनके पिता की मौत की खबर सुनकर शोक जता रहे हैं। अशनीर का सोशल मीडिया पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रहा है, आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
अशनीर ग्रोवर ने शेयर की दुखद खबर
भारत पे के एक्स को-फाउंडर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पिता के निधन की दुखद खबर शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए अशनीर ग्रोवर ने लिखा, 'बाय पापा, लव यू। स्वर्ग में पापाजी, बड़ी मम्मी, नानाजी और नानीजी का ख्याल रखना। अशोक ग्रोवर (पुत्र नंद लाल ग्रोवर) 04.08.1953 - 28.03.2023'।
इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर रिेएक्टर करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स अशनीर के पिता के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'आपके पिता आपको एक बेटे के रूप में पाकर बहुत गर्व महसूस कर रहे थे। वह आपसे बहुत प्यार करते थे और मुझे उम्मीद है कि इससे आपको इस मुश्किल समय में राहत मिलेगी।' एक और यूजर ने लिखा, 'ओम शांति। वह एक शानदार व्यक्ति थे और उनकी कमी खलेगी। दुख की इस घड़ी में आपको शांति, आराम, साहस और ढेर सारा प्यार।' वही एक यूजर ने लिखा, 'ओम शांति! भगवान आपको और आपके परिवार को शक्ति दे।'
बता दें कि अशनीर ग्रोवर को शार्क टैंक इंडिया से काफी लोकप्रियता हासिल हुई है। फैंस उनके वन लाइनर्स को काफी पसंद करते हैं।
