सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों अपनी फिल्म गैसलाइट के प्रमोशन में बिजी हैं। एक्टेस अपनी फिल्म का जोरशोर से प्रमोशन कर रही हैं। फिल्म में सारा के साथ विक्रांत मैसी और चित्रांगदा सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर खुल कर बात की। सारा हर बात पर अपनी राय बेबाकी से रखती हैं। एक्ट्रेस से सवाल पूछा गया कि आपको क्या लगता है किस एक्टर को ऑडियंस की समझ है।
इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) का नाम लिया। एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे लगता है कि कार्तिक आर्यन ऑडियंस की नर्वस को पहचनाते हैं। उन्हें पता है कि दर्शकों को क्या पसंद है। एक्ट्रेस ने कहा मैं उनकी इस क्वालिटी की फैन हूं।
लव आजकल के दौरान कार्तिक- सारा थे रिलेशनशिप में
कार्तिक और सारा ने साल 2020 में लव आजकल में साथ काम किया था। दोनों की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थीं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं। सारा और कार्तिक कुछ समय के लिए रिलेशनशिप में भी थे। लेकिन दोनों का रिलेशनशिप कुछ ज्यादा दिन नहीं चल पाया। सारा इसके अलावा मैट्रो इन दिनों में नजर आएंगी। इस फिल्म को अनुराग बसु डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा सारा विक्की कौशल के साथ लक्ष्मण उतेकर की अनटाइटल्ड फिल्म में दिखाई देंगी।
साल 2023 में कार्तिक की शहजादा रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सत्य प्रेम की कथा की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्टर ने इमोशनल नोट लिखा है। एक्टर ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, कई बार आप ऐसे सीन्स शूट करते हैं जो आपको हमेशा आपके याद रहते हैं। सेट पर दिल छू जाने वाला पल। फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
