Shakti Shalini-King का क्लैश टला... 2027 में डराएंगी Aneet Padda

अनीत पड्डा की शक्ति शालिनी और शाहरुख खान की किंग क्रिसमस 2026 पर एक साथ आने वाली थीं लेकिन अब ये क्लैश टलता नजर आ रहा है। खबरें हैं कि अनीत की शक्ति शालिनी अगले साल आएगी।

Shakti Shalini-King clash averted: मैडॉक हॉरर यूनिवर्स की नई कड़ी शक्ति शालिनी की शूटिंग इन दिनों जोर-शोर से चल रही है, जिसके क्रिसमस 2026 पर रिलीज होने की खबरें हैं लेकिन ताजा अपडेट की मानें तो ये मूवी अब 2027 में रिलीज होगी। असल में क्रिसमस 2026 पर शाहरुख खान की किंग रिलीज होनी है, जो इस साल की बहुप्रतीक्षित मूवी है। किंग के सामने किसी भी फिल्म को रिलीज करना सही फैसला नहीं होगा, जिसे देखते हुए शक्ति शालिनी को आगे बढ़ाने का प्लान बनाया गया है। शक्ति शालिनी के मेकर्स अब इसके लिए नई रिलीज डेट की तलाश में हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Nana Patekar Last Video: मौत से सिर्फ 4 दिन पहले हंस-नाच रहे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO

Shakti Shalini-King का क्लैश टला... 2027 में डराएंगी Aneet Padda

Shakti Shalini-King का क्लैश टला... 2027 में डराएंगी Aneet Padda

मिड-डे ने अपनी ताजा रिपोर्ट में बताया है कि मैडॉक हॉरर यूनिवर्स की अगली फिल्म अब 2027 में रिलीज होगी। मेकर्स इसे 2027 के फर्स्ट क्वार्टर में रिलीज करने की सोच रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, "शक्ति शालिनी दर्शकों के सामने इस यूनिवर्स के कुछ नए कैरेक्टर पेश करेगी। इसमें यंग एक्ट्रेस अनीत पड्डा नजर आएंगी। शक्ति शालिनी के मेकर्स को लगता था कि क्रिसमस 2026 एक परफेक्ट रिलीज डेट रहेगी क्योंकि वो इसे बड़े फेस्टिवल पर लाना चाहते हैं लेकिन क्रिसमस के मौके पर ही शाहरुख खान की किंग आ रही है। किंग के सामने शक्ति शालिनी को लाना सही फैसला नहीं रहेगा क्योंकि अनीत सिर्फ एक मूवी ही पुरानी हैं। इसी कारण मेकर्स ने फैसला लिया है कि वे शक्ति शालिनी को अगले साल रिलीज करेंगे।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Nana Patekar Last Rites: पुणे में होगा दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, PM Modi ने दी श्रद्धांजलि

March 2027 में आ सकती है Shakti Shalini

2027 की शुरुआत में कई बड़े अभिनेताओं की फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस कारण शक्ति शालिनी के मेकर्स ने फैसला लिया है कि वो अपनी मूवी को मार्च के महीने तक रिलीज करेंगे। मार्च-अप्रैल में होली का त्योहार होता है, जिस कारण मेकर्स को लगता है कि ये शक्ति शालिनी जैसी फेस्टिव मूवी के लिए परफेक्ट टाइम रहेगा।

End of Feed