बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) ने महिला और पुरुष क्रिकेट खिलाड़ियों को लेकर ऐताहासिक फैसला किया है। उन्होंने दोनों ही खिलाड़ियों को सम्मान फीस देने का फैसला लिया है। सालों से चल रहे भेदभाव को बीसीसीआई ने आज खत्म कर दिया है। सभी बीसीसीआई के इस पहल की तारीफ कर रहे हैं। इस बात से सिर्फ खिलाड़ियों में नहीं आम लोगों में भी खुशी है। बॉलीवुड स्टार ने भी बीसीसीआई के इस कदम का सराहना की है।
akshay shahrukh and taapsee (image: instagram)
अनुष्का शर्मा, तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) से लेकर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) तक ने बीसीसीआई के इस फैसले का स्वागत किया है। शाहरुख खान ने ट्वीट कर अपना रिएक्शन दिया है। एक्टर ने बीसीसीआई के सेक्रेटरी जय शाह के ट्वीट को री- ट्वीट करते हुए लिखा है, 'कितना बढ़िया फ्रंट फुट शॉट है। ऐसे सबके लिए खेल एक जैसा होगा। उम्मीद है कि ये कदम दूसरों के रास्ते खोलेगा'।
What a good front foot shot. Sports being such an equaliser ( in more ways than one ) hoping it will pave the way… t.co/OPyDRa3pI2
— ANI (@ANI) Oct 27, 2022
अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा, दिल खुश हो गया ये पढ़कर, बीसीसीआई जय शाह ये बेहतरीन निर्णय है। इससे महिलाएं क्रिकेट को आगे प्रोफेशनल करियर के रूप में चुनेंगी। इसके अलावा अभिषेक बच्चन ने लिखा, बेहतरीन, बहुत अच्छा।
दिल ख़ुश हो गया यह पढ़ कर. छा गए @BCCI @JayShah ! It’s an absolutely brilliant decision, will go a long way in mak… t.co/MQ0DM1Ivln
— ANI (@ANI) Oct 27, 2022
प्रीति जिंटा ने ट्वीट कर लिखा, वाओ मेरी सुबह की शुरूआत बढ़िया खबर से हुई है। बीसीसीआई का शानदार कदम।
Wow ! Woke up to wonderful news. What a fantastic step in the right direction by @BCCI. Thank you @JayShah… t.co/wPnVqtdgsx
— ANI (@ANI) Oct 27, 2022
तापसी ने ट्वीट कर लिखा, एक बहुत बड़ा कदम सामान्य काम के लिए सामान्य पैसे। थैंक्यू बीसीसीआई एक बेहतरीन उदाहरण साबित करने के लिए।
A huge step towards equal pay for equal work. Thank you BCCI for leading with example 👏🏾 undefined
— ANI (@ANI) Oct 27, 2022
इसके अलावा आयुष्मान खुराना, दिया मिर्जा समेत कई कलाकारों ने ट्वीट किया है। दरअसल बीसीसीआई के सेक्रेटरी जय शाह ने ट्वीट कर लिखा, प्रत्येक महिला - पुरुष खिलाड़ी को सामान्य फीस दी जाएगी। बीसीसीआई के ये कदम वाकई सराहनीय है। इसके बाद महिला क्रिकेट को बतौर करियर चुन सकती हैं।
वहीं, शाहरुख खान की बात करें तो अगले साल पर्दे पर नजर आएंगे। फैंस किंग खान की फिल्मों को देखने के लिए काफी उत्सुक है। अगले साल पठान, जवान और डंकी रिलीज होगी। हाल ही में शाहरुख खान ब्रह्मास्त्र में कैमियो रोल में नजर आए थे।
