Shahrukh Khan Left Mannat House for Two Years: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ( Shahrukh Khan) का घर मन्नत ताजमहल से कम नहीं है। इस आलीशान घर को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। कुछ समय पहले खबर सामने आई थी कि शाहरुख खान मन्नत को छोड़कर जा रहे हैं। हालांकि वह हमेशा के लिए मन्नत नहीं छोड़ रहे हैं दरअसल घर में निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है जो करीब दो साल चलेगा। इसके लिए पूरा परिवार कहीं और शिफ्ट हुआ है। शाहरुख खान आज पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना और बेटों आर्यन-अब्राहम के साथ पाली हिल्स में शिफ्ट हो गए हैं।
आज शाहरुख खान को अपने परिवार के साथ मन्नत से निकलते हुए स्पॉट किया गया। इस मौके पर अभिनेता पत्नी, बेटी और बेटों के साथ जाते नजर आए। शाहरुख परिवार के साथ बांद्रा के पाली हिल इलाके में एक लक्जरी अपार्टमेंट बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर शिफ्ट हुए हैं। एचटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख ने ये फ्लोर फिल्म निर्माता वाशु भगनानी से लीज पर लिए हैं। शाहरुख की रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट ने भगनानी के बेटे जैकी भगनानी और उनकी बेटी दीपिका देशमुख के साथ एक लीव एंड लाइसेंस समझौता किया है। वह हर महीने चार मंजिल के लिए 24 लाख किराया देने वाले हैं।
क्यों छोड़ा मन्नत
बताते चले कि शाहरुख खान मन्नत में दो मंजिल और जोड़ने जा रहा है। जिस वजह से उसमें लंबे समय तक निर्माण कार्य चलेगा। घर की कुछ मरम्मत भी करवाई जाएगी। मई में यह काम शुरू हो जाएगा और करीब दो साल तक चलने की उम्मीद बताई जा रही है। बता दें कि शाहरुख खान के परिवार के साथ उनके कर्मचारी भी पाली हिल्स में शिफ्ट हो गए हैं।
