Stars on Shah Rukh Khan National Film Award: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने आखिरकार 33 साल के शानदार करियर के बाद अपना पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड (National Film Award) जीत लिया है। 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स (71st National Film Awards) में शाहरुख को फिल्म जवान (Jawan) के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला, जिसे उन्होंने विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) के साथ साझा किया, जिन्हें 12th फेल (12th Fail) के लिए अवॉर्ड दिया गया था। इस खबर के सामने आने के बाद से किंग खान के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। इसको लेकर फैंस सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करते हुए करते नजर आए। फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स ने भी शाहरुख खान को बधाई दी। काजोल (Kajol) और ए. आर. रहमान (A.R. Rahman) इसको लेकर खुशी जताई।
Image Source: AR Rahman And Shah Rukh Khan/ X
स्टार्स ने शाहरुख खान को दी बधाई
एक्टर शाहरुख खान को एक लंबे इंतजार के बाद अपने करियर का पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला। इस खबर ने फैंस के दिलों को खुश कर दिया। शाहरुख खान भी पहले नेशनल फिल्म अवॉर्ड को लेने के बाद काफी खुश नजर आए। इस से जुड़ा किंग खान ने एक वीडियो भी शेयर किया। इसके बाद अब शाहरुख खान को बधाई देने वाले स्टार्स की लाइन लग गई हैं। शाहरुख खान को नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिलने पर ए. आर. रहमान ने लिखा 'लीजेंड कांग्रेचुलेशन'। तो वहीं काजोल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट कर किंग खान को बधाई दी। इसके अलावा फिल्म जवान में शाहरुख खान की को-स्टार रिद्धि डोगरा (Ridhi Dogra) ने भी इस मौके पर खुशी जाहिर की और किंग खान को बधाई दी।
इन स्टार्स को भी मिला अवॉर्ड
शाहरुख खान और विक्रांत मैसी के अलावा रानी मुखर्जी (Rani Mukerji), विद्या विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra), करण जौहर (Karan Johar), जंकी बोडिवाला (Janki Bodiwala), उर्वशी (Urvashi), विजयराघवन (Vijayaraghavan), मुथुपेट्टई सोमु भास्कर (Muthupettai Somu Bhaskar), सुदिप्तो सेन (Sudipto Sen), शिल्पा राव (Shilpa Rao), पीवीएन एस रोहित (PVN S Rohit) इन स्टार्स को भी नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला।
