Pathaan 2 Script Locked: शाहरुख खान ( Shahrukh khan) की बड़ी हिट फिल्मों में से एक पठान का पार्ट 2 जल्द आ रहा है। पिछले दो सालों से यही चर्चा थी कि पठान 2 कब शुरू होने वाली है। अब फिल्म पर बड़ा अपडेट हाथ लगा है। सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट फिल्म का पार्ट 2 बनने जा रहा है। फिल्म के लिए स्क्रिप्ट रेडी हो गई है और अब इसके लिए नए डायरेक्टर की तलाश हो रही है। आइए बताते हैं पठान 2 से जुड़ी हर अपडेट।
शाहरुख खान ( Shahrukh Khan) पठान के रूप में अपनी भूमिका को फिर से निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, वाईआरएफ( YRF) ने पठान 2( Pathaan 2) की स्क्रिप्ट को लॉक कर दिया है। आदित्य चोपड़ा ने लेखक श्रीधर राघवन और अब्बास टायरवाला के साथ मिलकर पठान 2 के लिए स्क्रिप्ट रेडी कर ली है। दीपिका पादुकोण कथित तौर पर फिल्म में शाहरुख के साथ मुख्य भूमिका में रहेंगी, जो सीक्वल को आगे ले जाएगी। यह सीक्वल वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स को आगे बढ़ाएंगा जिसमें और भी रोमांच जुडने वाला है।
आदित्य चोपड़ा( Aditya Chopra) ने स्क्रिप्ट के लिए काफी समय लिया है और पूरे सोच-विचार के साथ इसे आगे बढ़ाया है। आदित्य ने इस बारे में शाहरुख खान से भी बात की है, जिन्हें यह कहानी पसंद आई और वह शूटिंग शुरू करने के लिए बेताब हैं। बताया जा रहा है कि अब आदित्य एक नए डायरेक्टर की तलाश में है जो पठान 2 के लेवल को आगे ले जा सके , फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट नहीं कर रहे । आदित्य की पहली पसंद अयान मुखर्जी हो सकते हैं। जो इन दिनों वॉर 2 डायरेक्ट कर रहे हैं।
