Pathaan के विवाद पर शाहरुख खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- चाहे दुनिया में कोई कुछ भी कहे, लेकिन मैं...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 15, 2022, 08:08 PM IST

शाहरुख खान (Shahrukh khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म पठान (Pathaan) को बैन करने की मांग हो रही हैं। फिल्म की निगेटिव पब्लिसिटी पर अब किंग खान ने रिएक्ट किया है। एक्टर ने कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इस मामले के बारे में बात की।

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म पठान (Pathaan) सुर्खियों में है। फिल्म का पहला गाना बेशर्म रंग जब से रिलीज हुआ है तब से ट्रोलर्स के निशाने पर है। पठान के रिलीज से पहले ही यूजर्स उसे सोशल मीडिया पर बैन करने की मांग कर रहे हैं। ट्विटर पर बैन पठान (ban Pathaan) पिछले 2 दिन से ट्रेंड कर रहा है। फिल्म के फर्स्ट सॉन्ग बेशर्म रंग को भी यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि गाने में अश्लीलता को बढ़ावा दिया गया है। इतना ही नहीं दीपिका की ऑरेंज बिकिनी पर भी लोगों को आपत्ति है।

shahrukh khan (10)

shahrukh khan (credit pic: instagram)

शाहरुख हाल ही में कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे थे। एक्टर ने पूरी कंट्रोवर्सी पर बात की है। एक्टर ने इस मामले पर रिएक्ट करते हुए कहा है कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर निगेटिविटी फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप चाहे कुछ भी कर लें मैं, आप और जितने भी पॉजिटिव लोग हैं इसे फैलने नहीं देंगे। सिनेमा समाज को बदलने और सकरात्मक सोच लाने का साधन है।

End of Feed