शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और नयनतारा (Nayanthara) की फिल्म जवान (Jawan) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म में एक्टर ने डबल रोल निभाया है। फिल्म में किंग खान दमदार एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अतली ने किया है। जवान की सक्सेस का जश्न मनाने के लिए मेकर्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाहरुख, दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा, विजय सेतुपति, सुनील ग्रोवर समेत पूरी टीम में नजर आईं। फिल्म के इवेंट में नयनतारा नहीं दिखाई दी।
Shahrukh- Deepika Jawan Event (credit Pic: Instagram)
ये भी पढ़ें- Hema Malini फिल्मों में करना चाहती हैं कमबैक, बेटी ईशा बोलीं-अगर कुछ मेरी मॉम के लिए हो
इवेंट में म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंद्र ने राजा कुमारी के साथ परफॉर्म किया। चलेया गाने पर किंग खान और दीपिका पादुकोण ने स्टेज पर जमकर डांस किया।
शाहरुख - दीपिका ने किया चेलया पर डांस
सोशल मीडिया पर शाहरुख और दीपिका के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों चलेया गाने के हुक स्टेप्स करते हुए दिखाई दिए रहे हैं। दीपिका इवेंट में ऑफ व्हाइट साड़ी में नजर आईं। एक्ट्रेस साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अनिरुद्ध ने चलिए के अलावा जिंदाबाद गाने पर भी परफॉर्म किया है। जिंदाबाद जवान का थीम सॉन्ग है।
इवेंट में शाहरुख ने फिल्म के सक्सेस का क्रेडिट टेक्निशियन और क्रू को दिया। उन्होंने बताया कि इस फिल्म को बनाने में 4 साल लग गए। फिल्म के सेट पर लोग दिन रात काम करते थे। कई लोगों तो अपने घर नहीं गए कुछ के तो बच्चे हो गए।
