Shahid Kapoor Holi Wish: देशभर में होली का प्योहार बनी धूमधाम से मनाया जा रहा है। बॉलीवुड सितारों से लेकर आम लोगों तक हर कोई होली के रंग में रंगा नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर सभी बॉलीवुड सितारे अपने फैंस को होली की बधाई दे रहे हैं। इसके साथ ही अब होली के मौके पर शाहिद कपूर ने कबीर सिंह के अवतार में ही होली की शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर शाहिद कपूर की यह पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रही है और लोग जमकर मजे ले रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) को उनके रोल कबीर सिंह से काफी प्यार मिला रहा है। फिल्म में कबीर का रोल फैंस को काफी पसंद आया है। फिल्म के एक सीन में कबीर अपनी गर्लफ्रेंड को कुछ लड़कों से होली पर बचाने के लिए लड़ने पहुंच जाता है और मार पीट करने लगता है। इस बीच कबीर सिंह मूवी का यही सीन शाहिद कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया है।
Shahid Kapoor in Kabir Singh
दोबारा कबीर सिंह बने शाहिद कपूर
शाहिद कपूर ने कबीर सिंह फिल्म का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें वह प्रीति के बचाने और लड़कों को सबक सिखाने के लिए गुस्से में बाइक चलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडयो के आखिर में लिखा होता है। कुछ नहीं ब्रो बस हैप्पी होली विश कपने आ रहा था। इस वीडियो के कैप्शन में शाहिद ने लिखा, 'होली मूड'। शाहिद कपूर के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस जमकर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अब तो प्रीति (कियारा आडवाणी) की शादी सिद्धार्थ से हो गई है।' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'प्रीति को सिद्धार्थ टच कर रहा है।'
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
होली के मौके पर शाहिद कपूर का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस को एक बार फिर कबीर सिंह की होली याद आ गई है। बता दें कि साल 2019 में रिलीज हुई शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह को फैंस का काफी प्यार मिला था। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया था।
