शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने देवर ईशान खट्टर को मारा थप्पड़, इसके बाद जो हुआ वो देखकर नहीं होगा आंखों पर यकीन

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 11, 2022, 09:15 PM IST

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत सोशल मीडिया स्टार है। मीरा राजपूत और उनके देवर ईशान खट्टर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मीरा ईशान की बात सुने बिना ही उन्हें जोरदार थप्पड़ लगा देती हैं। मीरा का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की पत्नी मीरा राजपूत (Mira Rajpoot) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। मीरा राजपूत ने हाल ही में शाहिद कपूर और ईशान खट्टर के साथ 'दिल चाहता है' का आइकोनिक सॉन्ग रिकिएट किया है। इस फिल्म से फरहान अख्तर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। दिल चाहता है उस समय की हिट फिल्मों में से एक थी। शाहिद कपूर ने आमिर खान का कैरेक्टर अकाश, ईशान ने समीर और मीरा ने समीर की गर्लफ्रेंड का कैरेक्टर प्ले किया। शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।

ishaan and mira

ishaan and mira (credit pic: instagram)

वीडियो की शुरुआत में मीरा ईशान को कुछ समझाने की कोशिश करती हैं। लेकिन ईशान उनकी बातों को नहीं समझते हैं, जिसके बाद मीरा वहां से भड़कर चली जाती है। वहीं, शाहिद ईशान को भड़काते हुए कहते हैं कि मर्द बनो वो तुम्हारी मर्दानगी को ललकार चली गई। शाहिद की बात सुनकर ईशान चौड़ में मीरा के पास जाते हैं। मीरा उनकी पूरी बात बिना सुने ही जोरदार थप्पड़ मार देती है। इसके बाद तीनों ने अपनी गुफी फोटोज शेयर करते हैं।

End of Feed