'देवा' के बाद 'अर्जुन उस्तरा' के लिए कमर कस रहे हैं शाहिद कपूर, बताया क्या है फिल्म की कहानी और पूरी प्लानिंग

Shahid Kapoor give Update on Arjun Ustara: बातचीत में शाहिद ने अपनी अगली फिल्म के बारे में बताया। शाहिद कपूर ( Shahid Kapoor) ने बताया कि इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं, जिन्हें मैं काफी लंबे समय से जानता हूं।

Shahid Kapoor give Update on Arjun Ustara: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ( Shahid Kapoor) की इस साल की पहली फिल्म देवा आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म को देखने के लिए फैंस बेताब नजर आ रहे हैं। अपने फैंस को खुश करते हुए शाहिद ने एक और अपडेट शेयर की है। देवा के बाद उन्होंने अपनी अगली फिल्म अर्जुन उस्तरा के बारे में बताया। शाहिद ने फिल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट शेयर की हैं। आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा

Shahid Kapoor give Update on Arjun Ustara

आईएएनएस से बातचीत में शाहिद ने अपनी अगली फिल्म के बारे में बताया। शाहिद कपूर ( Shahid Kapoor) ने बताया कि इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं, जिन्हें मैं काफी लंबे समय से जानता हूं। और मैं उनके साथ काम करके खुश हूं। इसका निर्देशन विशाल सर कर रहे हैं। विशाल भारद्वाज( Vishal Bhardwaj) , जिनके साथ मैंने कई फिल्में की हैं। यह एक ऐसे सिरफिरे आशिक की कहानी है जो गुंडा बन जाता है। यह 90 के दशक पर आधारित एक गैंगस्टर फिल्म है। मूल रूप से, यह एक प्रेम कहानी है, लेकिन यह एक्शन और गैंगस्टर से भरपूर है। इसलिए उम्मीद है कि यह दर्शकों के एक बड़े वर्ग को पसंद आएगी क्योंकि हम चाहते हैं कि सभी लोग इस फिल्म को पसंद करें।

End of Feed