Shahid Kapoor Exit From Freaky Friday Remake: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। शाहिद कपूर काफी समय से हॉलीवुड की चर्चित फिल्म 'फ्रीकी फ्राइडे' के रीमेक को लेकर चर्चा में बने हुए थे। इस मूवी में शाहिद कपूर को अहम रोल ऑफर हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहिद कपूर ने इस मूवी को शुरू करने से पहले ही इससे बाहर होने का फैसला ले लिया है। बताया जा रहा है कि 'फ्रीकी फ्राइडे' में शाहिद कपूर नजर नहीं आएंगे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'रामायण' के बाद आलिया भट्ट संग 'Brahmastra 2' शुरू करेंगे Ranbir Kapoor, दीपिका पादुकोण की हुई एंट्री!)
'फ्रीकी फ्राइडे' के रीमेक नजर नहीं आएंगे शाहिद कपूर (Pic Credit: Instagram)
'फ्रीकी फ्राइडे' रीमेक में नहीं होंगे शाहिद कपूर
फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के अनुसार शाहिद कपूर ने इस प्रोजेक्ट से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। शाहिद अपने करियर में हमेशा अलग और चुनौतीपूर्ण किरदारों वाली फिल्मों को प्राथमिकता देते रहे हैं। 'ओ रोमियो' से लेकर 'कॉकटेल 2' जैसी फिल्मों में शाहिद कपूर ने अलग-अलग किरदार निभाकर दर्शकों का ध्यान खींचा है। ऐसे में माना जा रहा है कि शाहिद अब सोच-समझकर ही फिल्में करेंगे। अभिनेता कथित तौर पर ऐसी फिल्मों की तलाश में हैं, जिसकी कहानी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रहे। हालांकि, अभी तक शाहिद या मेकर्स की ओर से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन के नक्शेकदम पर चले Sidharth Malhotra, पत्नी कियारा संग लॉन्च करेंगे खुद का प्रोडक्शन हाउस)
'कॉकटेल 2' में आए थे नजर
शाहिद कपूर को कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'कॉकटेल 2' में देखा गया था। इस मूवी का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया था। फिल्म में कृति सेनॉन और रश्मिका मंदाना नजर आई थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस एवरेज कमाई की थी। इसकी घरेलू कमाई 113.69 करोड़ रुपये और दुनिया भर में कमाई 147.69 करोड़ रुपये रही थी। आने वाले दिनों में शाहिद कपूर की फिल्म 'फर्जी 2' में देखा जाएगा।
