SCOOP: कॉमेडी मूवी के लिए Shahid Kapoor-Janhvi Kapoor आए साथ

शाहिद कपूर कोशिश करते हैं कि उनकी अगली फिल्म उनकी पिछली मूवीज से अलग हो। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए शाहिद ने अमित शर्मा की नेक्स्ट कॉमेडी मूवी साइन की है, जिसमें जाह्नवी कपूर भी दिखेंगी।

अभिनेता शाहिद कपूर को लेकर इंडस्ट्री में ये बातें तेज हैं कि वो डायरेक्टर अमित शर्मा के साथ जल्द ही एक कॉमेडी मूवी के लिए हाथ मिला सकते हैं। अमित शर्मा की अपकमिंग कॉमेडी मूवी यूथ को टारगेट करती हुई एक फ्रेश स्टोरी होगी, जिसमें शाहिद कपूर लम्बे समय के बाद आउट-एन-आउट कॉमेडी मूवी करते दिखाई देंगे। रिपोर्ट्स तो इस ओर भी इशारा कर रही हैं कि शाहिद कपूर के साथ इस मूवी में जाह्नवी कपूर भी दिख सकती हैं। यह पहला मौका होगा जब शाहिद कपूर और जाह्नवी कपूर किसी मूवी में साथ दिखेंगे। (ये भी पढ़ें: 90s की जान हैं थ्रिलर से भरी ये 6 फिल्में, 2026 में भी खूब देखते हैं लोग)

Shahid Janhvi Kapoor signed comedy movie

Shahid Janhvi Kapoor signed comedy movie (Image Source: Movie Posters)

स्क्रीन पर पहली बार दिखेगी Shahid Kapoor-Janhvi Kapoor की जोड़ी

पिंकविला की ताजा रिपोर्ट की मानें तो डायरेक्टर अमित शर्मा ने जाह्नवी कपूर के साथ कॉमेडी मूवी के सिलसिले में मुलाकात की है। सूत्र ने पोर्टल को बताया है, "जाह्नवी कपूर इन दिनों डायरेक्टर अमित शर्मा के साथ एक मूवी के लिए एडवांस स्टेज पर हैं। अगर सभी चीजें प्लान के मुताबित रहती हैं तो वो शाहिद कपूर के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करती दिख सकती हैं। अमित शर्मा अपनी अगली फिल्म में फन-रिलेटेबल लव स्टोरी पेश करेंगे, जिसमें कॉमेडी का तड़का लगाया जाएगा। शाहिद को लम्बा समय हो गया है कि दर्शकों ने उन्हें आउट-एन-आउट कॉमेडी मूवी में नहीं देखा है।" (ये भी पढ़ें: Tamannaah Bhatia के हुस्न ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, चेहरे पर दिखा गजब का ग्लो)

End of Feed