Shah Rukh Khan की ये हीरोइन दूसरी बार बनने जा रही है मां !! 'Raees' में आई थीं नजर

Is Mahira Khan pregnant with her second child: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ फिल्म 'रईस' में नजर आ चुकीं पाकिस्तान की लोकप्रिय एक्ट्रेस माहिरा खान दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। एक्ट्रेस ने बीते साल सलीम करीम से दूसरी शादी की थी।

Is Mahira Khan pregnant with her second child: पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस माहिरा खान (Mahira Khan) ने साला 2023 में सलीम करीम से दूसरी शादी की थी। माहिरा खान को दूसरे शादी करने पर फैन्स ने उन्हें बधाई दी थी और शादी की कई पिक्स इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं। अब माहिरा खान को लेकर खबरें आ रही हैं कि वो दूसरे बच्चे के साथ प्रेग्नेंट हैं। इन खबरों के वायरल होने के बाद माहिरा खान एक बार सुर्खियों का हिस्सा बन गई हैं। सोशल मीडिया पर फैन्स ने इस खुशखबरी को सुनने के बाद माहिरा खान को कमेंट्स में बधाई देनी शुरू कर दी है।

Shah Rukh Khan

इस समय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि माहिरा खान अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर सकती हैं। एक यूजर ने दावा करते हुए बताया कि माहिरा खान ने प्रेग्नेंसी के कारण दो बड़े प्रोजेक्ट्स से हाथ पीछे खींच लिए हैं। ये प्रोजेक्ट्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाले थे, जिसमें से एक का टाइटल 'जो बचे संग समेट लो' है।

End of Feed