'हमारा क्या होगा इंडस्ट्री में' धुरंधर 2 के सुपरहिट होते ही वायरल हुआ शाहरुख का पुराना वीडियो, इमोशनल हुए रणवीर

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 25, 2026, 01:32 PM IST

Ranveer Singh- Shah Rukh Khan Old Video: एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) के सुपरहिट होने के बाद एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणवीर सिंह बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ नजर आ रहे है। इस वीडियो ने को देखने के बाद...

Ranveer Singh- Shah Rukh Khan Old Video: बॉलीवुड के फेमस एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रणवीर सिंह की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। अभी हाल ही में धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। इन सब के बीच रणवीर सिंह का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणवीर सिंह के साथ बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) भी नजर आ रहे हैं। तो चलिए देखते हैं इस वीडियो में क्या खास है।

Ranveer Singh- Shah Rukh Khan Old Video

Image Source: JUST A FAN X/ dhurandhar 2 Movie

पुराना वीडियो हुआ वायरल

एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। इसी बीच रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो पुराने अवॉर्ड्स शो का है, जिसमें रणवीर सिंह रोते हुए फिल्म बैंड बाजा बारात के लिए एक्सेप्टेंस स्पीच दे रहे हैं। जैसे ही वो स्टेज से जाने लगते हैं, शाहरुख खान उन्हें पास बुलाते हैं और कहते हैं, 'तू क्यों रो रहा है, रोना तो हमें चाहिए। हमारा क्या होगा, तू आ गया इंडस्ट्री में।' इस वीडियो में शाहरुख खान के अलावा करण जौहर और शाहिद कपूर भी स्टेज पर दिख रहे हैं। कैमरा सलमान खान पर भी जाता है, जो ऑडियंस में बैठकर हंस रहे हैं। शाहरुख खान फिर कहते हैं कि 'गले लग, हमें थोड़ा प्यार दे। हम तुझे बताएं कि तू कितना अच्छा और कितना खूबसूरत एक्टर है।' शाहरुख खान फिर रणवीर सिंह को 'हमारे समय के सबसे खूबसूरत एक्टर्स में से एक' के तौर पर इंट्रोड्यूस करते हैं। आपको बता दें बैंड बाजा बारात रणवीर सिंह की अनुष्का शर्मा के साथ बॉलीवुड में पहली फिल्म थी।

End of Feed