Jawan Advance Booking: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान (Jawan) 7 सितंबर 2023 को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसकी दमदार हाइप नजर आ रही है। जवान की एडवांस बुकिंग के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। इसने सभी फिल्म के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा स्टारर जवान की एडवांस बुकिंग न सिर्फ इंडिया में बल्कि विदेशों में भी सारे रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जवान को अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग मिल सकती है, जवान, पठान का भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। जिसके साथ ही कई लोग एडवांस बुकिंग के आंकड़ों को फेक बता रहे हैं, जिस पर शाहरुख खान का पलटवार सामने आ गया है।
Shah Rukh Khan on Jawan Advance Booking
यह भी पढ़ें- Chandramukhi 2 Trailer: कंगना रनौत की चंद्रमुखी 2 का ट्रेलर आउट, राघव लॉरेंस ने फैंस को किया इंप्रेस
शाहरुख खान ने दिया तगड़ा पलटवार
एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्वीट करते हुए शाहरुख खान ने पूछा, ‘ये जो जवान की एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आ रहे हैं इनमें से कितनी कॉरपोरेट है और कितनी रियल? जिस पर रिएक्ट करते हुए शाहरुख खान ने कहा, ‘ये सोशल मीडिया वाली घटिया बातें प्लीज मत करो, पॉजिटिव सोच रखो और अच्छी बातें सोचो, आपकी जिंदगी के लिए यही अच्छा है।’ शाहरुख खान के ये जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस का मानना है कि जवान की एडवांस बुकिंग के आंकड़े दुनियाभर में शाहरुख खान के स्टारडम को दर्शाते हैं।
