Shah Rukh Khan and Karan Arjun: बॉलीवूड एक्टर शाहरुख खान इन दिनों अपनी पर्सनल और पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में रहते हैं। ये साल शाहरुख के लिए काफी अच्छा रहा क्यूंकी उन्हे फिल्म 'जवान' के लिए नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था। इसी के साथ बीते 2 नवंबर को शाहरुख खान का 60वां जन्मदिन था। किंग खान को इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स के साथ-साथ जनता ने भी खास मैसेज भेजकर विश किया।इस बीच करण जौहर ने भी एक प्यारा सी तस्वीर शेयर कर किंग खान को जन्मदिन की बधाई दी। अब ऐसे में शाहरुख खान ने करण जौहर ने एक बड़ी फिल्म का सीक्वल बनाने का ऑफर दे डाला।
Image Source: Instagram
करण जौहर (Karan Johar) के पोस्ट पर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मैं तुम्हें और तुम्हारे परिवार को हमेशा प्यार करता रहूँगा। इतनी तारीफ़ के बाद मैं सोच रहा हूँ कि चलो करण-अर्जुन (Karan Arjun) का दूसरा पार्ट बनाते हैं। तुम्हें करण का रोल करना चाहिए। अब तो बॉडी नहीं बन गई है।' शाहरुख खान ने मजाकिया अंदाज में करण जौहर की टांग खींची। ये देख लोगों ने पोस्ट पर फिल्म 'करण-अर्जुन 2' के दूसरे पार्ट की डिमांड कर डाली। शाहरुख और सलमान की ये फिल्म हिट रही थी, इसके गाने से लेकर दोनों कलाकारों की ऑनस्क्रीन बान्डिंग तक आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। एक्शन-रोमांस से लबालब भरी ये फिल्म साल 1995 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दुर्गा के दो बेटे होते हैं जिन्हे पिटा की मौत के बाद बदमाश चाचा मौत के घाट चढ़ा देता है। करण और अर्जुन पूर्णजन्म लेकर अपने पिता की मौत का बदला लेते हैं।
अभी हाल ही में फिल्म 'करण-अर्जुन' के कोरियोग्राफर ने खुलासा किया कि एक लड़का सेट पर लड़कियों को छेड़ रहा था। ये देख सलमान खान को गुस्सा आया तो शाहरुख खान ने भी लाठी उठाकर लड़के को पीटने लगे। सेट पर बहुत बड़ी लड़ाई हुई थी। इसी के साथ बात करें शाहरुख खान के वर्क फ्रंट कि तो वो जल्द ही फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे जो साल 2026 में बड़े परदे पर दस्तक देगी।
