Jawan की रिलीज से पहले माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे Shah Rukh Khan, फिल्म की सफलता के लिए की कामना

Shah Rukh Khan Visits Mata Vaishno Devi Temple Before Release Of Jawan: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान की 'जवान' की रिलीज में बस आठ ही दिन बाकी रह गए हैं। खास बात तो यह है कि फिल्म की रिलीज से पहले शाहरुख खान माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे, जिससे जुड़ा वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Shah Rukh Khan Visits Mata Vaishno Devi Temple Ahead Of Jawan: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान अपनी अपकमिंग मूवी 'जवान' के जरिए पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी इस मूवी के लिए फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'जवान' (Jawan) का ट्रेलर भी 31 अगस्त को रिलीज होने वाला है, जिसके लिए फैंस में काफी एक्साइटमेंट हैं। लेकिन खास बात तो यह है कि फिल्म की रिलीज से पहले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे, जिससे जुड़ा किंग खान का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

End of Feed