Shah Rukh Khan परिवार संग पहुंचे लालबागचा राजा, गौरी और सुहाना के साथ लिया बप्पा का आशीर्वाद

Shah Rukh Khan Video: गणेशोत्सव के मौके पर शाहरुख खान परिवार संग लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने बप्पा की पूजा कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Shah Rukh Khan Video: भगवान गणेश की भक्ति में बॉलीवुड के किंग खान भी रंगे नजर आए हैं। सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपने परिवार के साथ मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा (Lalbaugcha Raja) के दरबार पहुंचे और बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। शाहरुख ने भगवान गणेश के सामने पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान का वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट पर...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-‘370 रुपए बिरयानी’ विवाद में नया मोड़, Pranit More की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब)

shah rukh khan video

लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे शाहरुख खान (pic credit-zoom)

लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे शाहरुख खान

सुपरस्टार शाहरुख खान परिवार के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। किंग खान के साथ गौरी खान और सुहाना खान भी नजर आईं। सभी ने बप्पा के सामने हाथ जोड़कर पूजा की और उनका आशीर्वाद लिया। जानकारी के लिए बता दें कि गणेशोत्सव के दौरान मुंबई में हर तरफ भक्ति का माहौल देखने को मिलता है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में गणपति की मूर्तियां स्थापित की जाती हैं और लोग पूरे उत्साह के साथ पूजा करते हैं। लालबागचा राजा मुंबई के सबसे मशहूर गणपति पंडालों में से एक है। यहां हर साल बड़ी संख्या में लोग बप्पा के दर्शन करने पहुंचते हैं।

End of Feed