Suhana Khan की 'किंग' में पुराने अवतार में नजर आएंगे Shah Rukh Khan, एक्टर के रोल को देख थर-थर कांपेगे विलेन

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 23, 2024, 01:43 PM IST

Shah Rukh Khan Role In Suhana Khan Movie: सुहाना खान की फिल्म 'किंग' से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में शाहरुख खान के रोल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

Shah Rukh Khan Role In Suhana Khan Movie: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का साल 2023 में बॉक्स ऑफिस पर जलवा रहा था। लेकिन अब किंग खान के फैंस उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच शाहरुख खान का नाम उनकी बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) की अपकमिंग फिल्म 'किंग' (King) के साथ जुड़ रहा है। सुहाना खान की इस फिल्म को लेकर अभी तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। अब फिल्म से शाहरुख खान के रोल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। तो चलिए जानते हैं शाहरुख खान अपनी लाडली की फिल्म में किस रोल में नजर आने वाले हैं।

Shah Rukh Khan Role In Suhana Khan Movie

Instagram

'किंग' होगा शाहरुख खान का ये रोल

शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान की अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर एक के बाद एक अपडेट्स सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म में शाहरुख खान के रोल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक सुहाना खान की फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान डॉन के रोल में नजर आ सकते हैं। शाहरुख खान का इस फिल्म में ग्रे कैरेक्टर होगा, जो लोगों को काफी हैरान करने वाला है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि फिल्म की शूटिंग इसी साल सितंबर से शुरू हो सकती है। लेकिन आपको बताते चले कि अभी तक सुहाना खान की फिल्म 'किंग' के मेकर्स ने किसी भी खबर पर मुहर नहीं लगाई है।

End of Feed