Shah Rukh Khan ने फैंस के समंदर को एक तस्वीर में समेटा, यूं कहा लोगों को 'शुक्रिया'

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 08:41 PM IST

Shah Rukh Khan Birthday Selfie: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान आज 2 नवंबर को अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। शाहरुख के जन्मदिन के मौके पर हजारों फैंस उनके घर मन्नत के बाहर इकट्ठा हुए है। शाहरुख ने अब इन फैंस के साथ फोटो शेयर की है और जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए उनका शुक्रिया किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शाहरुख खान ने किया फैंस का शुक्रिया।
  • मन्नत के बाहर मौजूद फैंस के साथ सेल्फी शेयर की है।
  • शाहरुख खान आज 57 साल के हो गए हैं।

Shah Rukh Khan Birthday Selfie: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) आज 57 साल के हो गए हैं। शाहरुख के जन्मदिन के मौके पर दुनियाभर के फैंस ने उन्हें बधाई दी हैं। जन्मदिन के मौके पर हर साल की तरह इस बार भी शाहरुख खान के घर मन्नत (Shah Rukh Khan Mannat Photos) के बाहर फैंस की भीड़ कल रात से ही किंग खान का इंतजार कर रही थी। अपने आइकॉनिक स्टाइल में इस बार भी शाहरुख मन्नत से खड़े होकर फैंस से मिले और शुभकामनाओं के लिए उनका शुक्रिया भी कहा है। इसके साथ ही अब शाहरुख ने फैंस के साथ अपनी बर्थडे सेल्फी शेयर कर दी है।

Shah Rukh Khan Birthday Selfie

Shah Rukh Khan Birthday Selfie

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने फैंस को कहा शुक्रिया

शाहरुख ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी बर्थडे सेल्फी शेयर की है। सोशल मीडिया पर फैंस के साथ तस्वीर को शेयर करते हुए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। शाहरुख ने कहा, फैंस के समुद्र के सामने काफी अच्छा लग रहा है…..मेरे जन्मदिन पर मेरे चारों ओर फैले प्यार के इस समुद्र को धन्यवाद। मुझे इतना खास महसूस कराने के लिए मैं आपका आभारी हूं।'

End of Feed