Shah Rukh Khan ने कंटेंट क्रिएटर सुविज्ञ शर्मा को भेजा लीगल नोटिस, Anant Ambani जुड़े वीडियो पर उठाया सख्त कदम

Shah Rukh Khan Take A Legal Action Against Suvigya Sharma: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर सुविज्ञ शर्मा के खिलाफ शख्त कदम उठाया है। सुविज्ञ को लीगल नोटिस भेजा गया है।

Shah Rukh Khan Take A Legal Action Against Suvigya Sharma: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, लेकिन इस बीच अभिनेता से जुड़ा एक नया मामला सामने आया है। शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अनंत अंबानी (Anant Ambani) के साथ नजर आ रहे हैं और साथ में सद्गुरु भी हैं। इस वीडियो के खिलाफ ही कंटेंट क्रिएटर सुविज्ञ शर्मा ने कुछ ऐसा कह दिया, जो शाहरुख खान को पसंद नहीं आया। ऐसे में शाहरुख खान की टीम की तरफ से सुविज्ञ शर्मा को मानहानि का लीगल नोटिस भेजा गया है। अभिनेता की टीम की तरफ से वायरल हो रहे कंटेंट को शरारतपूर्ण, भ्रामक और मानहानिकारक बताया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 24 थप्पड़ जड़ Raza Murad ने सुजा दिया था Ranveer Singh का गाल, तब जाके बना 'पद्मावत' का परफेक्ट सीन

shah rukh khan

shah rukh khan (photo credit- instagram)

    वीडियो में ऐसा क्या है?

    इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो एक फंक्शन का है, जिसमें शाहरुख खान और अनंत अंबानी बात कर रहे होते हैं, लेकिन अनंत अंबानी शाहरुख की तरफ उंगली दिखाकर कुछ बोलते हैं। वायरल रील में दावा किया गया है कि बातचीत के दौरान शाहरुख खान को चुप रहने के लिए कहा गया था। शाहरुख खान की लीगल टीम की तरफ इस वीडियो पर गलत बताया है और दावा किया है ये वीडियो लोगों को भटकाने की कोशिश कर रही है। कंटेंट क्रिएटर सुविज्ञ शर्मा को मिले नीटस में साफ कहा गया है कि यह दावा पूरी तरह से निराधार और झूठा है, जिससे एक्टर की छवि और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचता है। वीडियो वायरल होने के बाद अब शाहरुख खान के फैंस भी भड़क गए हैं। दूसरी तरफ कानूनी प्रक्रिया भी इस मामले में तेज हो गई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana Box Office: रणबीर-यश स्टारर की कमाई में आई 45% की गिरावट, सिंगल डिजिट में किया बिजनेस)

      सुविज्ञ शर्मा से हुई ये पांच मांगें

      बता दें कि अब सुविज्ञ शर्मा से पांच मांगें की गई हैं, जिसे 48 घंटे के भीतर ही पूरा करने होगा। पहली मांग ये है कि विवादित रील को तुरंत हटाना होगा। दूसरी ये कि इस दावे को आगे साझा या प्रसारित न करना। टीम की तरफ से तीसरी मांग ये कि गई है कि रील से जुड़े कैप्शन और बयानों को हटाना या उनमें सुधार करना। इसके बाद चौथी मांग ये है कि मूल फुटेज और प्रकाशन से जुड़े सभी रिकॉर्ड सुरक्षित रखना। आखिरी मांग ये है कि निर्देशों के पालन की 48 घंटे के अंदर लिखित जानकारी देना।

      End Article
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिट...

      End of Feed