Shah Rukh Khan ने कैप्टन Smit Machchhar के जज्बे को किया सलाम, बोले- देश को आप पर गर्व है

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 3, 2026, 02:40 PM IST

Shah Rukh Khan X Post: शाहरुख खान ने कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी को सलाम किया है। एक्टर ने मुश्किल वक्त में यात्रियों की सुरक्षा के लिए उठाए उनके कदम की जमकर तारीफ की।

Shah Rukh Khan X Post: कैप्टन स्मित मच्छर (Captain Smit Machchhar) इस समय पूरे देश में चर्चा में बने हुए हैं। फ्लाईदुबई (Flydubai) की एक फ्लाइट में उनके साथ हुई घटना के बाद जिस तरह उन्होंने मुश्किल हालात में यात्रियों की सुरक्षा के लिए कदम उठाया, उसकी खूब तारीफ हो रही है। अब बॉलीवुड के कई सितारे भी उनके समर्थन में सामने आए हैं। सलमान खान (Salman Khan), रणवीर सिंह (Ranveer Singh), विक्की कौशल (Vicky Kaushal), सनी देओल (Sunny Deol), तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) समेत कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर कैप्टन स्मित के लिए पोस्ट शेयर की हैं। अब शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। शाहरुख खान ने कैप्टन स्मित मच्छर की तारीफ करते हुए पोस्ट शेयर किया है।

Shah Rukh Khan X Post on Smit Machchhar

शाहरुख खान ने कैप्टन स्मिथ मच्छर को लेकर किया पोस्ट (Image Source: Reddit)

शाहरुख खान ने की कैप्टन स्मित मच्छर की तारीफ

एक्टर शाहरुख खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह शाहरुख खान का अभी हाल में शेयर किया गया पोस्ट है। इस पोस्ट में शाहरुख खान कैप्टन स्मित मच्छर की तारीफ करते दिखाई दिए। शाहरुख खान ने लिखा कि 'कैप्टन स्मित मच्छर, जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब आप मजबूती से खड़े रहे!! मुश्किल हालात का सामना करना और अपनी सुरक्षा दांव पर लगाना आसान नहीं होता... लेकिन आपने ऐसा ही किया, ताकि विमान में सवार लोगों की सुरक्षा हो सके और आपने हमें दिखाया कि एक कैप्टन की जिम्मेदारी क्या होती है। ये साहस और कर्तव्य की सच्ची मिसाल है। आपके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। देश को आप पर गर्व है।'

End of Feed