शाहरुख खान की सासु मां का डांस वायरल, शम्मी कपूर की तरह थिरकती आई नजर

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का डांस तो आपने स्क्रीन पर कई दफा देखा होगा और कई सारे स्टेप्स भी कॉपी करने की कोशिश की होगी लेकिन क्या आपने कभी उनकी सासुमां यानि कि गौरी की मां का डांस देखा है? नहीं तो कोई बात नहीं क्योंकि हमारे हाथ शाहरुख की सासु मां का डांस वीडियो लग गया है, जिसमें वो शम्मी कपूर की तरह डांस करती दिखाई दे रही हैं।

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान टैलेंट के पावर हाउस हैं। सालों से वो करोड़ों लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं और अब उनके बच्चे भी लोगों को दीवाना बनाने के लिए तैयार हैं। बच्चों के साथ-साथ शाहरुख खान की सासुमां ने भी लोगों को फैन बनाने की ठान ली है। ऐसा हम इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि शाहरुख खान की सासु मां का एक डांसिंग वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो दिल खोलकर थिरकती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियों को देखने के बाद कहा जा सकता है कि किंग खान की सासु मां उन्हें जमकर डांस के मामले में जमकर टक्कर दे रही हैं।

Shah Rukh Mother In Law Dancing

Image Source: aliachhiba/Insta

शम्मी कपूर की तरह थिरकती दिखाई दीं शाहरुख खान की सासु मां

शाहरुख खान की सासु मां जिस उम्र की हैं, उन्होंने शम्मी कपूर और देव आनंद को स्क्रीन पर थिरकते हुए देखा है। यही कारण है कि उनका डांस देखने के बाद लो बोल रहे हैं कि वो शम्मी कपूर की तरह थिरक रही हैं। आजकल डांस का स्वरूप पूरा बदल गया है लेकिन शाहरुख खान की मां का डांस देखने के बाद कहा जा सकता है कि क्यों शम्मी कपूर और देव आनंद के स्टाइल को क्लासिक माना जाता है। इंटरनेट पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि किंग खान की सासुमां जैसे डांस कर रही हैं, पूरा इंडिया वैसे ही खुशियां एन्जॉय करता है।

End of Feed