Shah Rukh Khan की बहन ने आज तक क्यों नहीं की शादी?

  • Authored by: अभय
  • Updated May 21, 2026, 04:53 PM IST

Shah Rukh Khan Sister Shehnaz Lalarukh Khan Story: एक्टर शाहरुख खान के घर में आप सबको जानते होंगे लेकिन किंग खान की बहन के बारे में आपको शायद ही पता हो। तो चलिए आज हम आपको शाहरुख खान की बहन...

Shehnaz Lalarukh Khan (Shahrukh Khan Sister) Age, Husband, Family, Biography: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपनी फिल्मों, स्टाइल और स्टारडम के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनके जीवन की असली मजबूती उनके परिवार में छिपी है। जो है उनकी बड़ी बहन, शहनाज लालारुख खान वो शख्स हैं जो चमक-दमक से दूर रहकर भी पूरे परिवार का एक मजबूत पीलर बनी हुई हैं। 1960 में जन्मी शहनाज शाहरुख से करीब 5-6 साल बड़ी हैं। वे मन्नत में शाहरुख, गौरी खान और बच्चों आर्यन, सुहाना तथा अबराम के साथ रहती हैं। पिता की मौत का गहरा सदमा उन्हें आज भी नहीं भूला, लेकिन भाई का अटूट साथ उन्हें संभाले हुए है। शहनाज की कहानी दर्द, परिवार की एकता और चुपचाप दिए गए समर्थन की मिसाल है। (ये भी पढ़ें: अब्बू की लाश देखकर पागल सी हो गई थीं शाहरुख खान की बहन शहनाज, 65 साल में दिखती हैं ऐसी)

Shehnaz Lalarukh Khan (Shah Rukh khan Sister)

शाहरुख खान की बहन कहां रहती हैं ? (Image Source: Pinterest/ IMDb/ Reddit)

शहनाज लालारुख खान कौन हैं और शाहरुख खान से उनका रिश्ता क्या है?

शहनाज लालारुख खान शाहरुख खान की इकलौती बड़ी बहन हैं। शहनाज लालारुख खान बॉलीवुड की लाइमलाइट की दुनिया से काफी दूर रहती हैं। शाहरुख उन्हें अपनी लाइफ का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं। उन्होंने कई इंटरव्यू में बताया है कि उनकी बहन उनसे कहीं ज्यादा स्मार्ट और पढ़ी-लिखी हैं। पिता-मां की मौत के बाद शाहरुख ने बहन की जिम्मेदारी खुद ली और आज भी उन्हें पूरा परिवार का साथ देते हैं। (ये भी पढ़ें: Salman Khan या Shah Rukh Khan... किसकी छाती चौड़ी है?)

शाहरुख खान की बहन कहां रहती हैं ? (Image Source: Pinterest/ IMDb/ Reddit)

शहनाज की पढ़ाई और शुरुआती जीवन कैसा था? (Shah Rukh Khan Ki Behen Shehnaz Lalarukh Khan Ki Padhai)

शहनाज बहुत पढ़ी-लिखी महिला हैं। उन्होंने कानून (LLB) और मास्टर्स (MA) की डिग्री हासिल की है। शाहरुख खान अक्सर कहते हैं कि उनकी बहन उनसे सौ गुना ज्यादा इंटेलिजेंट हैं। परिवार दिल्ली में रहता था। पिता मीर ताज मोहम्मद खान और मां लतीफ फातिमा ने बच्चों को अच्छी परवरिश दी। लेकिन 1981 में पिता की अचानक मौत ने सब बदल दिया। शहनाज पिता से बहुत क्लोज थीं, इसलिए यह सदमा उनके लिए सबसे भारी पड़ा।

End of Feed