Shah Rukh Khan's Jawan Teaser: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'जवान' (Jawan) को लेकर अब एक नया अपडेट सामने आ रहा है। फिल्म को लेकर फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म से शाहरुख खान का फर्स्ड लुक तो पहले ही सामने आ गया था हालांकि अब खबर सामने आ रही है कि जवान का टीजर भी मेकर्स जल्द ही रिलीज करने वाले हैं, इसकी डेट्स भी सामने आई हैं। पहले शाहरुख खान की फिल्म जवान जून के महीने में रिलीज होने वाली थी, मेकर्स ने इसे 2 जून को रिलीज करने का फैसला किया था। हालांकि पोस्ट प्रोडक्शन के चलते फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया है। अब मूवी 7 सितंबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। बता दें कि मेकर्स अब टीजर रिलीज कपने के लिए दो डेट्स को ध्यान में रखे हुए हैं, जिनमें से एक डेट का इंडियन क्रिकेटर एमएस धोनी से खास कनेक्शन है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
Jawan official Teaser to be released on July 7 or July 15
यह भी पढ़ें- Salman Khan Death Threats: 'हम उसे जरूर मारेंगे' गोल्डी बरार ने दी सलमान को आखिरी चेतावनी
7 जुलाई या 15 जुलाई को रिलीज होगा जवाब की टीजर?
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान, विजय सेतुपथि,सान्या मल्होत्रा और नयनतारा स्टारर जवान का टीजर रिलीज करने के लिए मेकर्स एक पर्फेक्ट डेट का चुनाव करना चाहते हैं। अभी मेकर्स के दिमाग में 7 जुलाई और 15 जुलाई की डेट चल रही हैं। फैंस का मानना है कि जवान का टीजर 7 जुलाई 2023 को रिलीज किया जा सकता है, इसी दिन एमएस धोनी का बर्थडे हैं और हम सभी जानते हैं कि शाहरुख खान, धोनी के काफी बड़े फैन हैं। हालांकि टीजर की रिलीज डेट को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
बड़े पर्दे पर तूफान मचाएगी जवान
शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद दमदार प्रदर्शन किया था, अब कुछ इसी प्रकार की उम्मीद एटली कुमार के निर्देशन में बनी जवान से भी लगाई जा रही है।
