हीट स्ट्रोक के कारण अस्पताल में भर्ती हुए शाहरुख खान से मिलने पहुंचीं पत्नी Gauri Khan, वीडियो हुआ वायरल

Gauri Khan Reaches KD Hospital: बीते दिन हीट स्ट्रोक की वजह से बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की तबियत खराब हो गई थी। उन्हें तुरंत अहमदाबाद के केडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पति की तबियत खराब होने की खबर सुनते ही पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) तुरंत शाहरुख खान से मिलने अस्पताल पहुंची गई थीं।

Gauri Khan Reaches KD Hospital: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को अहमदाबाद के केडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 22 मई के दिन शाहरुख खान को डिहाइड्रेशन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पति की बिगड़ती तबियत देख पत्नी गौरी खान तुरंत अहमदाबाद के लिए रवाना हो गई थीं। शाहरुख खान के अस्पताल में भर्ती होने के खबर ने फैन्स को भी हैरान कर दिया था। सभी फैन्स उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे थे।

Shah Rukh Khan and Gauri Khan

शाहरुख खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर जैसी ही इंटरनेट पर वायरल हुईं, उसके कुछ देर बाद पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) को अहमदाबाद के केडी अस्पताल में देखा गया। कार से निकलते वक्त गौरी खान थोड़ी परेशान नजर आ रही थीं। बता दें शाहरुख खान अब बिलकुल ठीक हैं। उन्हें अस्तपाल से छुट्टी भी दे दी गई है। गौरी खानके अलावा शाहरुख खान से मिलने उनकी दोस्त और बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला अपने पति जय मेहता के साथ अस्पताल पहुंची थीं।

End of Feed