Shah Rukh Khan को मिली जान से मारने की धमकी में हुआ बड़ा खुलासा, गिरफ्तार वकील ने ऑनलाइन खंगाली थी अभिनेता की डिटेल्स

Shah Rukh Khan Death Threat Update: कुछ दिनों पहले शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी के साथ 50 लाख रुपये रंगदारी देने की मांग की गई थी। अब इस मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसमें बताया कि शाहरुख खान और उनकी फैमिली की डिटेल्स आरोपी ने ऑनलाइन सर्च की थीं।

Shah Rukh Khan Death Threat Update: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को कुछ दिनों पहले जान से मारने की धमकी मिली थी। अभिनेता को मिली जान से मारने की धमकी में रायपुर स्थित वकील फैजान खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में अब एक बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि शाहरुख खान और उनके फैमिली की डिटेल्स लेने के लिए ऑनलाइन खोजबीन की गई थी। जाने से मारने की धमकी और 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने से पहले फैजान खान ने शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान की सिक्यूरिटी शेड्यूल और उनकी मूवमेंट्स को ऑनलाइन चेक किया था।

Shah Rukh Khan

फैजान खान ने यह जानकारी अपने मोबाइल फोन पर चेक की थी, जिसका पता बांद्रा पुलिस की जांच के दौरान फॉरेंसिक टीम ने लगाया है। फैजान खान को फिलहाल 10 दिनों को जुडिशल कस्टडी में रखा गया है। फैजान खान ने अब तक शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन की जानकारी खोजने को लेकर उलटे-सीधे जवाब दिए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उन्हें वाई-प्लस स्तर की सुरक्षा दी गई है।

End of Feed