शाहरुख खान (Shahrukh khan) अपनी अपकमिंग फिल्म पठान (Pathaan) को लेकर विवादों में छाए हुए हैं। एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। एक्टर ने हाल ही में आस्क एसआरके (asksrk session) सेंसेशन रखा था। इस सेंसेशन में शाहरुख खान के फैंस ने उनकी फिल्म पठान से जुड़े कई सवाल पूछे। एक फैन ने शाहरुख से पूछा कि आप हमेशा 15 मिनट सेंशन क्यों रखते हैं? इसके जवाब में शाहरुख खान ने कहा कि किसी को फेम पाने के लिए सिर्फ 15 मिनट चाहिए होते हैं। दूसरे फैन ने पूछा कि आप स्वदेश और चक दे इंडिया जैसी फिल्मों में दोबारा काम क्यों नहीं करते हैं? इसके जवाब में एसआरके ने कहा कि पठान भी देशभक्ति की फिल्म है, लेकिन इस बार एक्शन अवतार में नजर आऊंगा।
shahrukh khan (Credit pic: instagram)
एक फैन ने कहा कि आपको क्या लगता है कि पठान बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर सकती हैं। इसके जवाब में शाहरुख खाने कहते मैं बिजनेस प्रीडिक्शन में नहीं हूं। मैं आप लोगों को एंटरटेन करने का बिजनेस करता हूं ताकि आपके चेहरे पर मुस्कान आए। अब मेरी टीम मुझे काम के लिए बुला रही है। जिन लोगों का जवाब नहीं दे पाया वो निराश न हो। अभी पिक्चर बाकी है। आप सभी के समय और प्यार के लिए शुक्रिया। जल्द ही आप सबसे थिएटर्स में मुलाकात होगी।
शाहरुख ने पठान को कहा देशभक्ति फिल्म
.@iamsrk is the most wittiest & smart human on earth. Watch the complete #AskSRK session of #ShahRukhKhan from Twit… t.co/TraOp87JTs
— ANI (@ANI) Dec 17, 2022
पठान अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं। फिल्म का पहला सॉन्ग बेशर्म रंग विवादों में है। यूजर्स का कहना है कि शाहरुख और दीपिका ने इस गाने में अश्लीलता को बढ़ावा दिया है। कई संगठन फिल्म का विरोध कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स फिल्म को बैन करने की मांग कर रहे हैं।
