King के बाद क्या लेकर आएंगे Shah Rukh Khan? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी; 'धुरंधर' के लिए कही ये बात

Shah Rukh Khan Open Up On King And Dhurandhar: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान ने हाल ही में आस्क एसआरके सेशन चलाया, जिसमें उन्होंने फैंस के कई सवालों के जवाब दिये।

Shah Rukh Khan Open Up On King And Dhurandhar: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। शाहरुख खान जल्द ही फिल्म 'किंग' में नजर आने वाले हैं। उनकी इस फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। शाहरुख खान की 'किंग' से जुड़े लुक ने लोगों को इंप्रेस किया ही था। साथ ही अभी तक मूवी से जुड़ी कई बीटीएस फोटोज और वीडियोज भी वायरल हो रही हैं, जिसने उत्साह को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। लेकिन शाहरुख खान 'किंग' के बाद भी किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट में आ रहे हैं या नहीं? इस मामले पर अब खुद एसआरके ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने हाल ही में शुरू किये आस्क एसआरके सेशन के दौरान 'धुरंधर' पर भी अपनी राय दी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: The Bads of Bollywood के सीजन 2 को लेकर आया बड़ा अपडेट, Netflix और Red Chillies के बीच चल रही बात

Shah Rukh Khan ने King और 'धुरंधर' पर कही ये बात (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने गणेश चतुर्थी के खास मौके पर फैंस से जुड़ने के लिए '#ASKSRK' सेशन शुरू किया, जिसमें उन्होंने अपने फैंस के सवालों के खूब जवाब दिये। एक यूजर ने उनसे 'किंग' के बाद आने वाले अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर सवाल किये। यूजर ने पूछा, "सर किंग के बाद क्या आएगा?" शाहरुख खान ने इसके जवाब में कहा, "पता नहीं अभी तो 'किंग' अकेला काफी है।"

    End of Feed