Dunki के सेट से लीक हुआ Shah Rukh Khan और Tapsee Pannu का सीन, देखें वायरल VIDEO

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 27, 2023, 04:13 PM IST

shah rukh khan and tapsee pannu in dunki: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख और तापसी एक साथ नजर आ रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • डंकी के सेट से लीक हुआ वीडियो।
  • तापसी और शाहरुख एक संग नजर आ रहे हैं।
  • सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो वायरल हो रहा है।

shah rukh khan and tapsee pannu in dunki: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी (Dunki) की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख और तापसी एक साथ नजर आ रहे हैं। यह वीडियो फिल्म डंकी की शूटिंग से लीक हुआ है। फिल्म राजकुमारी हिरानी के निर्देशन में बन रही 'डंकी' की शूटिंग कश्मीर में चल रही है। हाला ही में शाहरुख खान और तापसी पन्नू एक साथ कश्मीर की वादियों में स्पॉट भी किए गए हैं। फैंस भी शाहरुख खान और तापसी पन्नू को एक साथ देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब शाहरुख खान और तापसी पन्नू स्टारर 'डंकी' की शूटिंग से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

dunki shooting

shah rukh khan and tapsee pannu at dunki shooting

एक साथ दिखे शाहरुख और तापसी

डंकी की शूटिंग से लीक हुआ वायरल वीडियो देखने के बाद ऐसा लग रहा कि ये एक शॉपिंग सीक्वेंस है। शाहरुख खान को तापसी पन्नू के साथ रेड कलर की जैकेट पहने हुए देखा जा सकता है। वीडियो में दोनों वॉक करते नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान इस समय कश्मीर के सोनमर्ग में एक गाने के सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे हैं। शाहरुख खान और तापसी पन्नू की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाली है। डंकी की शूटिंग से वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद फैंस का मानना है कि शाहरुख खान, पठान के बाद अब एक और सुपरहिट फिल्म देने को तैयार हैं।

End of Feed