Shah Rukh Khan Birthday: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं। कल किंग खान 60 साल के हो जाएंगे, ऐसे में फैंस के लिए ये बहुत बड़ा और खास दिन है। शाहरुख खान धूमधाम से अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। रिपोर्ट्स हैं कि इस बार वो अपना बर्थडे अलीबाग में मनाएंगे। उनके बर्थडे में फ्रेंड्स और फैमिली शामिल होगी। जानकारी के मुताबिक ग्रैंड पार्टी की तैयारी शुरू हो गई है। शाहरुख के बेस्ट फ्रेंड करण जौहर और फराह खान, साथ ही सुहाना की दोस्त नव्या नंदा को बड़े 'रोरो शिप' पर अलीबाग जाते देखा गया। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
pic credit- farah khan instagram
शाहरुख खान के बर्थडे पर धमाल मचाएंगे करण जौहर
शनिवार यानी आज फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो RoRo में बैठी व्यू कैप्चर कर रही हैं और करण से पूछती हैं कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अनुभव कैसा लगा। करण ने मजाक में कहा, मुझे बुलाने का शुक्रिया, ये लाइफटाइम वाला अनुभव है।' फराह ने पूछा कि आम लोगों के साथ डेक पर कैसा लग रहा है, तो करण बोले, 'बस किसी को मत बताना।' कैप्शन में फराह ने लिखा, 'करण का RoRo डे आउट!! इसके बाद फराह ने नव्या नंदा और दोस्तों का वीडियो डाला। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख अपने अलीबाग हाउस में फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स के साथ मनाएंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार इनवाइट्स भेजे जा चुके हैं, 1 नवंबर से मेहमान आने लगेंगे। इस पार्टी में कई बड़े सितारे शामिल हो सकते हैं।
इस फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख खान
बताते चलें कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान काफी समय से बड़े पर्दे पर दूर चल रहे हैं। साल 2023 में शाहरुख खान की तीन फिल्में रिलीज हुई, जिसमें पठान, जवान और डंकी के नाम शामिल है। किंग खान की इन तीनों मूवीज ने ही बॉक्स ऑफिस पर झंडा गाड़ दिया। अब शाहरुख किंग में नजर आएंगे, सिद्धार्थ आनंद की एक्शन थ्रिलर में दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी, अनिल कपूर, सौरभ शुक्ला, राघव जुयाल और अभय वर्मा जैसे सितारे हैं। ऐसी खबरें सामने आई है कि कल यानी शाहरुख के बर्थडे पर किंग का टीजर आ सकता है।
