Shah Rukh Khan ने फ्लाइंग किस देकर बनाया फैंस का दिन, देखें VIRAL VIDEO

शाहरुख खान के फैंस उनके 61वें बर्थडे पर उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब हैं। ऐसे में किंग खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो फैंस के लिए फ्लाइंग किस देते दिखाई दे रहे हैं।

शाहरुख खान का बर्थडे हो और फैंस उनकी एक झलक के लिए बेताब ना हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान 61 साल के हो गए हैं और इस खास मौके पर उनके फैंस उन्हें विश करने के लिए मन्नत के बाहर इकट्ठे होने लगे हैं। जहां एक तरफ फैंस उनका इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ शाहरुख खान अपना बर्थडे अलग अंदाज में सेलीब्रेट करने के मूड में हैं। किंग खान सुबह-सुबह ही मन्नत छोड़कर मुंबई के ताज होटल पहुंच गए थे, जहां वो अपने परिवार और दोस्तों के साथ बर्थडे सेलीब्रेट करेंगे। जब किंग खान ताज की तरफ बढ़ रहे थे तब मीडिया और फैंस ने उन्हें स्पॉट किया। हमेशा की तरह किंग खान ने फैंस को सरप्राइज दिया, जिसके बाद सभी के चेहरों पर मुस्कुराहट आ गई। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Sanjay Gupta की बेटी ने मीडिया को दिखाई 'मिडिल फिंगर'? डायरेक्टर Milap Zaveri ने दी सफाई

Shah Rukh Khan ने फ्लाइंग किस देकर बनाया फैंस का दिन, देखें VIRAL VIDEO

Shah Rukh Khan ने फ्लाइंग किस देकर बनाया फैंस का दिन, देखें VIRAL VIDEO

Shah Rukh Khan ने फैंस को दी फ्लाइंग किस

अभिनेता शाहरुख खान जब अपनी कार में बैठ रहे थे तब मीडिया के कैमरों ने उन्हें स्पॉट किया। इस दौरान कुछ फैंस भी मीडिया के साथ खड़े हुए थे। जैसे ही उन्होंने शाहरुख खान को देखा, वैसे ही उन्होंने जोर से उनका नाम चिल्लाया। शाहरुख खान हमेशा फैंस के चेहरों पर मुस्कुराहट बिखेरते हैं और एक बार फिर से उन्होंने ऐसा ही किया। शाहरुख खान ने फैंस को फ्लाइंग किस दी और उनका दिल खुश कर दिया। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Sanjay Gupta Death: "शेर की तरह जीने वाला...", संजय गुप्ता की पत्नी अनुराधा ने किया इमोशनल पोस्ट

End of Feed