The Kerala Story को बैन की डिमांड करने वालों पर शबाना आजमी ने कसा तंज, देखें ट्वीट

Shabana Azmi oon The Kerala Story: बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा शबाना आजमी (Shabana Azmi) ने ऐसे लोगों को आड़े हाथों लिया है जो अदा शर्मा की द केरला स्टोरी (The Kerala Story) बैन करने की डिमांड कर रहे हैं। शबाना आजमी का कहना है कि सीबीएफसी के सर्टिफिकेट के बाद किसी को हक नहीं कि वो किसी मूवी को बैन करने की मांग करे।

Shabana Azmi oon The Kerala Story: बॉलीवुड अदाकारा अदा शर्मा (Ada Sharma) की हालिया रिलीज मूवी द केरला स्टोरी (The Kerala Story) को लेकर लगातार विवाद रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि द केरला स्टोरी देश के एक खास धर्म के खिलाफ झूठ का प्रचार करती है। इसमें एक धर्म के लोगों को खलनायक की तरह पेश किया गया है और दिखाया गया है कि किस तरह से हिन्दू लड़कियों को धर्म बदलने को मजबूर किया जा रहा है। ये लोग इसी कारण द केरला स्टोरी को बैन करने की मांग कर रहे हैं। फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन हो चुके हैं लेकिन द केरला स्टोरी को बैन करने की मांग कम होती नहीं दिख रही है। इंडस्ट्री की महूर अदाकारा शबाना आजमी ने इस विवाद पर ट्वीट करते हुए द केरला स्टोरी को सपोर्ट किया है। शबाना आजमी का कहना है कि द केरला स्टोरी को बैनर करने वाले लोग उतने ही गलत हैं, जिसने लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) को बैनर करने की मांग करने वाले थे।

The Kerala Story

The Kerala Story

शबाना आजमी ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'जो लोग द केरला स्टोरी को बैन करने की मांग कर रहे हैं वो उतने ही गलत हैं जितने आमिर खान की लाल सिंग चड्ढा को बैनर करने की मांग करने वाले थे। एक बार फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने पास कर दिया, उसके बाद किसी को हक नहीं है कि वो किसी फिल्म को बैन करने की मांग करें।'

End of Feed