Shabana Azmi on Batwara 1947-Awarapan 2 Clash: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी (Shabana Azmi) इन दिनों अपनी दो फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। खास बात यह है कि उनकी दोनों फिल्में एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। एक तरफ 'बंटवारा 1947' (Batwara 1947) है, जिसमें वह सनी देओल और प्रीति जिंटा जैसे सितारों के साथ नजर आएंगी, वहीं दूसरी तरफ 'आवारापन 2' (Awarapan 2) है। अब इन सब के बीच शबाना आजमी ने एक इंटरव्यू दिया है। इस दौरान एक्ट्रेस ने दोनों फिल्मों के क्लैश को लेकर चुप्पी तोड़ी है। तो चलिए जानते हैं कि शबाना आजमी ने क्या बोला है।
शबाना आजमी ने किया ये खुलासा (Image Source: AI)
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:बॉलीवुड में धमाका करेंगे Elvish Yadav, फिल्म कंफर्म करते हुए किया मजेदार पोस्ट
शबाना आजमी ने दिया ये रिएक्शन
एक्ट्रेस शबाना आजमी एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह शबाना आजमी का अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है। शबाना आजमी ने 14 अगस्त को अपनी दो फिल्मों के क्लैश पर रिएक्शन दिया है। 'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' दोनों एक ही दिन रिलीज हो रही हैं। News18 के मुताबिक उन्होंने 1983 का जिक्र करते हुए बताया कि तब उनकी चार फिल्में एक ही विंडो में आई थीं। एक्ट्रेस ने कहा, 'उस समय अवतार, मासूम, कामयाब और ये नजदीकियां पंद्रह दिनों के अंदर रिलीज हो गई थीं। लेकिन तब ऐसा इसलिए होता था क्योंकि एक्टर्स एक साथ 8-10 फिल्मों में काम करते थे और दिन में डबल शिफ्ट आम बात थी। करियर के इस पड़ाव पर इतने अलग-अलग किरदार मिलना किस्मत की बात है, इसके लिए मैं बहुत शुक्रगुजार हूं।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:'पाकिस्तान के लिए इतना प्यार क्यों?'- Batwara 1947 की रिलीज से पहले Kangana Ranaut का बॉलीवुड पर तंज
किरदार को लेकर कही ये बात
फिल्म बंटवारा 1947 में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं जो किरदार निभा रही हूं, माई, वो पूरी तरह धरती मां जैसी हैं। राज जी बहुत साफ थे कि वो उन्हें कैसे देखना चाहते हैं और मैं उसी के साथ चली।' फिल्म बंटवारा 1947 में शबाना सेंट्रल किरदार में हैं, जबकि आवारापन 2 में उनका रोल स्पेशल अपियरेंस का है। उन्होंने कहा, 'मैंने उसे लगभग लाड़-प्यार से निभाया है, गुस्से और आक्रोश से नहीं। ताकत दिखाने की जरूरत नहीं होती। वो खुद उभरती है जब उसे कम दिखाया जाए और मुझे ये तरीका ज्यादा दिलचस्प लगता है।'
