Awarapan 2 : 75 साल की शबाना आजमी की हुई इमरान हाशमी की फिल्म में एंट्री, मेकर्स ने खेला बड़ा दांव

Awarapan 2 Update: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर इमरान हाशमी ने हाल ही में फिल्म हक में धमाल मचाया है। इमरान हाशमी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म आवारापन 2 की वजह से चर्चा में हैं। इस बीच ये खबर सामने आई है कि फिल्म आवारापन 2 में शबाना आजमी की एंट्री हो गई है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Awarapan 2 Update: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म हक हाल ही में रिलीज हुई, जिसमें वो यामी गौतम के साथ नजर आए थे। इस फिल्म में इमरान हाशमी और यामी गौतम ने धांसू एक्टिंग की है। फिल्म को लोगों ने काफी प्यार दिया और ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर हिट हो गई। इमरान हाशमी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म आवारापन 2 की वजह से चर्चा में हैं। इस बीच इमरान की आने वाली फिल्म को लेकर एक अपडेट सामने आया है, जिसके मुताबिक मूवी में बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी की एंट्री हो गई है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

awarapan 2 update

pic credit- instagram

आवारापन 2 में हुई शबाना आजमी की एंट्री

साल 2007 में रिलीज हुई इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन का सीक्वल आवारापन 2 पर सभी की नजरें टिकी हुई है। इमरान हाशमी की तगड़ी वापसी वापसी और हाल ही में द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में उनका धमाकेदार कैमियो देखकर फैंस पहले से ही बेकरार थे। अब खबर आई है कि दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी भी इस फिल्म का हिस्सा बन गई हैं। इस खबर को सुनकर तो फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। बॉलीवुड हंगामा को एक सूत्र ने बताया कि शबाना आजमी का रोल बहुत खास और पावरफुल है। वो खुद इस किरदार को पाकर बेहद खुश हैं। विशेश भट्ट का ये क्रिएटिव फैसला फिल्म के इमोशनल कोर को और मजबूत कर देगा। खास बात ये है कि शबाना आजमी पहली बार विशेश फिल्म्स के साथ काम कर रही हैं और इमरान हाशमी के साथ भी पहली बार नजर आएंगे।

End of Feed