मैं सिर से पांव तक शरीफ हूं- Rakhi Sawant करने लगीं दावा, लोग इस कदर लेने लगे मजे

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jun 18, 2023, 06:58 PM IST

Rakhi Sawant Latest News: priyanka_rocks03 नाम की यूजर ने कहा कि बस इनकी इसी नौटंकी से ही तो इंस्टाग्राम चल रहा है। nikitachopra786 ने आगे कमेंट किया- नहीं राखी शरीफ हुई तो अंजलि चोपड़ा उर्फी जावेद बन गईं।

Rakhi Sawant Latest News: बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत को बॉलीवुड में ड्रामा क्वीन के नाम से भी जाना जाता है। अक्सर वह अपनी हरकतों और बयानों को लेकर हुए विवादों के चलते सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने खुद को शरीफ बता दिया। पत्रकारों के सामने मस्ती के मूड में कहने लगीं- मैं सिर से पांव तक शरीफ ही शरीफ हूं...इस शरीफ को जाने दो। हम शरीफ क्या हुए, मेरी अवाम बदमाश हो गई।

rakhi sawant sharif

बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत।

राखी इस दौरान फ्लावर वाला कोट पहनकर मौज के मूड में नजर आई थीं। पूरे वाकये से जुड़ा वीडियो जब इंस्टाग्राम पर सामने आया तो लोग बुरी तरह से उनके इस बाबत मजे लेने लगे। mr_bhavesh_garchar_12dz के हैंडल से कहा गया कि किसी दिन इन्हीं हरकतों की वजह सें वह इनका पेज अनफॉलो कर देंगे। 96k_patil007 ने कहा कि बार डांसर भी आपसे अच्छी हैं।

End of Feed