Remo Dsouza to Start Work on ABCD 3: साल 20113 में बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Remo Dsouza) ने 'एबीसीडी-एनी बॉडी कैन डांस' (Any Body Can Dance) को डायरेक्ट किया था। खास बात यह थी कि कोई बड़ा स्टारर ना होने के बाद भी डांस पर बेस्ड यह फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज करने में सफल रही। इस मूवी की सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की 'स्पेशल 26' से टक्कर हुई थी। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग भी ली थी। फिल्म में जबरदस्त डांस और म्यूजिक का गजब का तालमेल देखा गया था। इसके बाद 'एनी बॉडी कैन डांस 2' आई, जिसमें श्रद्धा कपूर और वरुण धवन की जोड़ी देखने को मिली। यह फिल्म 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार करने में सफल रही। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक रेमो डिसूजा ने तीसरे पार यानी 'एनी बॉडी कैन डांस 3' (ABCD – Any Body Can Dance – 3) पर काम शुरू कर दिया है।
एबीसीडी 3 को डायरेक्ट करेंगे रेमो डिसूजा (PIc Credit: Remo Dsouza/Instagram)
'एबीसीडी 3' को डायरेक्ट करेंगे रेमो डिसूजा
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक रेमो डिसूजा अब डांस बेस्ड मूवी 'एनी बॉडी कैन डांस 3' (ABCD – Any Body Can Dance – 3) पर काम शुरू कर चुके हैं। फिलहाल फिल्म का नाम (ABCD 3) रखा गया है। बताया जा रहा है कि 'ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज' के अमित चंद्रा द्वारा यह मूवी निर्मित होगी। रेमो डिसूजा और उनकी टीम एक पास इस मूवी की कहानी को लेकर जबरदस्त आईडिया है, जो दर्शकों को पसंद आएगा। इस मूवी के स्क्रीनप्ले पर काम जारी है। ( इसे भी पढ़ें: 'Ramayana' का टीजर देख संजय गुप्ता ने कसा तंज !! बोले 'VFX कंपनियां ऑस्कर नहीं जीतने...')
वरुण धवन-श्रद्धा कपूर
रेमो डिसूजा यह अच्छी तरह जानते है कि डांस फॉर्म्स में काफी कुछ बदल चुका है, जिस तरह उनकी बाकी डांस फिल्मों को लोगों ने पसंद किया है, वो उनके मुताबिक ही फिल्म की लिख रहे हैं। उन्होंने इन बदलावों के साथ-साथ Gen Z और Gen Alpha के दर्शकों को भी ध्यान में रखा है। यह खबर सुनकर फैन्स भी खुशी से झूम उठे हैं। हालांकि मेकर्स की ओर से इन खबरों की पुष्टि होनी बाकी है। (इसे भी पढ़ें: साई पल्लवी संग बनेगी विजय सेतुपति की जोड़ी, मणिरत्नम संभालेंगे डायरेक्शन की कमान)
2007 में किया था बतौर डायरेक्टर डेब्यू
रेमो डिसूज़ा ने एक कोरियोग्राफर के तौर पर इंडस्ट्री में कदम रखा था। इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के बाद उन्होंने बंगाली फिल्म 'लाल पहारेर कथा' (2007) के जरिए डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने अपनी पहली हिंदी फिल्म 'फालतू' को साल 2011 में डायरेक्ट किया। बीते साल उनकी डांस मूवी 'बी हैप्पी' अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी।
