Rajkumar Periasamy Hindi Debut Movie: साउथ की सुपरहिट फिल्म अमरन (Amaran) के डायरेक्टर राजकुमार पेरियासामी (Rajkumar Periasamy) अब बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने को तैयार हैं, और उनकी पहली हिंदी फिल्म को लेकर एक के बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच राजकुमार पेरियासामी की पहली हिंदी फिल्म को लेकर एक मीडिया रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में राजकुमार पेरियासामी की पहली हिंदी फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट दिया गया है। इस फिल्म के लिए राजकुमार पेरियासामी ने इन दो बॉलीवुड स्टार्स से बातचीत भी शुरू कर दी है। तो चलिए जानते हैं इन स्टार्स का नाम।
इन स्टार्स के साथ काम करेंगे राजकुमार पेरियासामी
डायरेक्टर राजकुमार पेरियासामी साउथ के बाद अब बॉलीवुड की फिल्मों में धमाल मचाने वाले हैं। इसको लेकर तैयारी भी शुरू हो गई है। पिंकविला की रिपोर्ट से मुताबिक, भूषण कुमार (Bhushan Kumar) ने फिल्म अमरन देखी और इसके बाद राजकुमार पेरियासामी के साथ एक हिंदी फिल्म साइन कर ली। ये एक पैन-इंडिया प्रोजेक्ट होगा, और इसके लिए कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) से बात चल रही है। दोनों स्टार्स में से कोई एक लीड में नजर आने वाला है। मेकर्स अभी फिलहाल दोनों को अप्रोच किया है। इस खबर के सामने आने के बाद विक्की कौशल और कार्तिक आर्यन के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
कैसी होगी फिल्म की कहानी
रिपोर्ट में दोनों स्टार की एंट्री के साथ-साथ कहानी को लेकर भी अपडेट दिया गया है। खबर के अनुसार फिल्म की कहानी और जॉनर के बारे में अभी ज्यादा डिटेल्स नहीं हैं, लेकिन माना जा रहा है कि ये एक इमोशनल और एक्शन से भरी कहानी होगी, जैसा कि 'अमरन' में देखने को मिला। राजकुमार पेरियासामी की इस फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
