सैयामी खेर के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, अग्नि में प्रतीक गांधी के साथ नजर आएंगी एक्ट्रेस

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 21, 2022, 04:06 PM IST

प्रतीक गांधी के साथ फिल्म अग्रि में नजर आएंगी सैयामी खेर। फिल्म की कहानी फायरफाइटर्स पर आधारित है। दोनों पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। आइए इस प्रोजेक्ट के बारे में जानते हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सैयामी खेर किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने अपने शानदार अभिनय से अलग पहचान बनाई हैं। सैयामी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में काफी बिजी हैं। एक्ट्रेस अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में प्रतीक गांधी के साथ नजर आने वाली हैं। प्रतीक गांधो को सोनी लिव सीरीज स्कैम 1992 में हर्षद मेहता की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। आज भी फैंस को उनका ये किरदार याद है। इस किरदार ने एक्टर को रातोंरात पॉपुलर बना दिया था। प्रतीक और सैयामी के अपकमिंग प्रोजेक्ट का नाम अग्नि है''। फैंस दोनों को साथ में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। पहली बार ये दोनों स्टार्स साथ में स्क्रीन शेयर करने वाले हैं।

pratik gandhi saiyami kher

pratik gandhi saiyami kher

“सैयामी और प्रतीक एक साथ इस प्रॉजेक्ट में नजर आएंगे, जिसे एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित किया जाएगा। इसे रईस फिल्म के निर्देशक राहुल ढोलकिया द्वारा निर्देशित किया जाएगा। फिल्म की कहानी फायर फाइटर्स पर आधारित है। इस फिल्म में दिव्येंदु शर्मा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

End of Feed