Satyaprem ki Katha Teaser out: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की मोस्ट अवेटेड फिल्म सत्यप्रेम की कथा का टीजर रिलीज कर दिया गया है। फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। टीजर में कार्तिक और कियारा की अनोखी लव स्टोरी को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। दोनों की क्यूट केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
Satya Prem Ki Katha (credit pic: instagram)
फिल्म के टीजर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कार्तिक और कियारा की जोड़ी भूल भुलैया 2 भी में नजर आ चुकी हैं। सत्यप्रेम की कथा की अनाउंसमेंट के बाद से ही इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है।
यहां देखें सत्य प्रेम की कथा का टीजर
सत्यप्रेम की कथा का टीजर कार्तिक और कियारा की शादी के साथ शुरू होता है। कार्तिक टीजर में रोमांटिक डायलॉग बोलते हैं। टीजर में कार्तिक कहते हैं, "बाते जो कभी पूरी ना हों, वादे जो अधूरे हों, हंसी जो कभी कम ना हो. आंखें जो कभी नम ना हो और अगर हो तो बस इतना जरूर हो आंसू उसके पर आंखे मेरी नम हो। इसके बाद दोनों की लवस स्टोरी शुरू हो जाती है। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया। कुछ समय पहले ही कियारा और कार्तिक आर्यन ने फिल्म के रैप का वीडियो शेयर किया था।
कार्तिक ने बताया था कि उनके लिए ये फिल्म बेहद खास है। इस फिल्म को समीर विद्वांस ने डायरेक्टर किया है। कार्तिक और कियारा की फिल्म सत्यप्रेम की कथा 29 जून की सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सत्यप्रेम की कथा के अलावा कार्तिक और कियारा के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं।
