Satish Kaushik ही नहीं इन 7 स्टार्स को भी आया था आत्महत्या करने का ख्याल, देखें लिस्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 14, 2023, 04:00 PM IST

बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) की आज पहली बर्थ एनीवर्सरी हैं। एक्टर के बर्थ एनीवर्सरी पर शबाना आजमी ने बताया कि जब सतीश की फिल्म फ्लॉप हुई तो वो आत्महत्या करना चाहता था। सतीश से पहले भी कई स्टार्स को सुसाइड करने का ख्याल आ चुका है।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक (Satish Kaushik) आज हमारे बीच नहीं रहें। एक्टर की पहली बर्थ एनीवर्सरी पर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने म्यूजिकल इवेंट का आयोजन किया है। इस खास मौके पर उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्यों ने उनके साथ बिताए हुए पलों को शेयर किया है। दिंवगत एक्टर की बेटी वंशिका ने पिता के लिए इमोशनल लेटर लिखा था जिसे सुनने के बाद हर कोई इमोशनल हो गया।

celebs (31)

satish kaushik, deepika padukone and manoj bajpayee (credit pic: instagram)

इसके अलावा शबाना आजमी ने बताया कि जब रूप की रानी चोरों का राजा फ्लॉप हुई तो वो आत्महत्या करने के तरीके ढूंढने लगा। उसने जब पहली मंजिल से नीचा देखा तो उसने देखा की पार्टी चल रही थी। वहां पर आलू और बैंगन तले जा रहे थे। तब एक्टर ने कहा कि यार मैं आलू- बैंगन के बीच में कूद के मर जाऊंगा तो खराब मौत होगी। सतीश कौशिक से पहले कई स्टार्स को आत्महत्या करने का ख्याल आ चुका है। इस लिस्ट में मनोज बाजपेयी से लेकर दीपिका पादुकोण तक का नाम शामिल है।

End of Feed