बॉडीगार्ड शेरा के बेटे टाइगर को लॉन्च करने के लिए Salman Khan ने साइन किया ये टॉप डायरेक्टर!!

Satish Kaushik to direct Tiger debut movie: सलमान खान (Salman Khan) अपने बैनर तले बॉडीगार्ड शेरा के बेटे टाइगर को लॉन्च करेंगे। सलमान खान काफी समय से टाइगर को लॉन्च करने की तैयारी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि टाइगर की डेब्यू मूवी सलमान खान के दोस्त और जाने-माने एक्टर सतीश कौशिश (Satish Kaushik) डायरेक्ट करेंगे।

Satish Kaushik to direct Tiger debut movie: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान कई एक्टर्स के गॉडफादर हैं। सलमान खान को जिसमें भी टैलेंट नजर आता है, उसे वो बॉलीवुड में लॉन्च कर देते हैं। अर्जुन कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और आयुष शर्मा कुछ ऐसे सफल एक्टर्स हैं, जिन्हें सलमान खान (Salman Khan) का साथ मिला और इन्होंने बॉलीवुड में धमाल मचा दिया। इन कलाकारों के बाद अब सलमान खान एक और नए टैलेंट को बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे हैं। ये टैलेंट कोई और नहीं बल्कि सलमान खान करीबी बॉडीगार्ड शेरा (Shera) का बेटा टाइगर (Tiger) है। कुछ वक्त पहले भी ऐसी खबरें आई थीं कि सलमान खान जल्द ही अपने बॉडीगार्ड शेरा के बेटे टाइगर को बॉलीवुड में लॉन्च कर सकते हैं। सुनने में आ रहा है कि भाईजान ने टाइगर को स्टार बनाने के लिए कमर कस ली है।

डीगार्ड शेरा के बेटे टाइगर को लॉन्च करने के लिए Salman Khan ने साइन किया ये टॉप डायरेक्टर!!

डीगार्ड शेरा के बेटे टाइगर को लॉन्च करने के लिए Salman Khan ने साइन किया ये टॉप डायरेक्टर!!

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान अपने बॉडीगार्ड शेरा के बेटे टाइगर को लॉन्च करने के लिए तैयार हैं। टाइगर की डेब्यू मूवी का डायरेक्शन सतीश कौशिक (Satish Kaushik) करेंगे। सतीश कौशिक इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार हैं, जो सलमान खान की तेरे नाम बना चुके हैं। सूत्र ने पिंकविला से बात करते हुए कहा है, 'सलमान खान ने सतीश कौशिक से टाइगर की डेब्यू मूवी डायरेक्ट करने की गुजारिश की, जिसके लिए वो तैयार हो गए हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है। टाइगर को भी कहानी सुनाई जा चुकी है। इस वक्त हीरोइन की तलाश हो रही है, जो टाइगर के साथ रोमांस करती दिखेगी। सलमान खान ने इंडस्ट्री की 2-3 हीरोइनों से फिल्म करने को कहा है, लेकिन अभी तक किसी की तरफ से हरी झंडी नहीं दी गई है। इस फिल्म की शूटिंग जनवरी 2023 से शुरू हो जाएगी, जिस कारण मेकर्स जल्द से जल्द हीरोइन फाइनल करना चाहते हैं।'

End of Feed