आज होगा सतीश कौशिक का पोस्टमार्टम, अंतिम संस्कार के लिए गुरुग्राम से मुंबई लाई जाएगी डेड बॉडी

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 9, 2023, 09:33 AM IST

satish kaushik funeral will be in mumbai after postmortem: बॉलीवुड अभिनेता सतीश कौशिक अपने एक दोस्त से मिलने जा रहे थे, तभी उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में रखा गया है, जहां जल्द ही एक्टर का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

satish kaushik last rites and postmortem update: दिल का दौरा पड़ने के बाद गुरुवार (9 मार्च) की सुबह अभिनेता सतीश कौशिक का निधन हो गया। दिल्ली में अस्पताल ले जाने के दौरान उनका निधन हो गया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सतीश कौशिक अपने एक दोस्त से मिलने जा रहे थे, तभी उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में रखा गया है, जहां जल्द ही पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि उनका अंतिम संस्कार उनके यारी रोड, मुंबई के वर्सोवा स्थित आवास पर किया जाएगा। गुरुग्राम में आज पोस्टमार्टम के बाद शव को मुंबई लाया जाएगा।

satish kaushik last rite

अभिनेता के पार्थिव शरीर को आज पोस्टमॉर्टम के बाद मुंबई ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वैसे बात अगर सतीश कौशिक के स्वास्थ्य की करें तो वो पूरी तरह से ठीक चल रहे थे। एक्टर ने अपनी मृत्यु से एक दिन पहले मुंबई में जावेद अख्तर और शबाना आजमी के घर अपने दोस्तों के साथ होली पार्टी मनाई थी। यहां तक कि सतीश कौशिक ने होली पार्टी की तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिसमें वो बॉलीवुड सितारों के साथ बेहद खुश नजर आए थे।

End of Feed